PlayBreaking News

MP News :शादी में नहीं मिला सामान, मंडप से उठकर सीधे थाने पहुंच गई दुल्हन!

डबरा सिटी थाने में एक अजीब तरह का मामला सामने आया है। दरअसल, लाल जोड़े में सजी दुल्हन अपनी विदाई से पहले शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। वहां पुलिसकर्मियों ने उसे समझाइश दी तब जाकर विवाह की रस्में पूरी हुईं।
Follow on Google News
शादी में नहीं मिला सामान, मंडप से उठकर सीधे थाने पहुंच गई दुल्हन!

डबरा। सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजकों से एक दुल्हन खफा हो गई। शादी से पहले आयोजकों ने जो सामान देने का वादा किया था वो नहीं दिया। इस बात से नाराज दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई। इससे पहले विवाह स्थल पर भी विवाद की स्थिति बन गई थी।

समिति के पास जमा कराए थे 90 हजार रुपए

जानकारी के अनुसार मीट मार्केट क्षेत्र निवासी लवली वाल्मीकि का विवाह नगर के रंग महल गार्डन में आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में झांसी निवासी सुनील वाल्मीकि के साथ हुआ था। सम्मेलन का आयोजन ईशानी शिक्षा एवं जन कल्याण समिति द्वारा किया गया था। परिजनों के अनुसार विवाह से पहले समिति को 90 हजार रुपए जमा कराए गए थे। लड़के पक्ष ने भी इतनी ही राशि जमा की थी। परिवार का कहना है कि बातचीत के दौरान बाइक और गृहस्थी का सामान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था।

ये भी पढ़ें: भोपाल: वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट के बेटे की जहर पीने से मौत, नौकरी छूटने का था तनाव

विदाई के समय मामला गरमाया 

विवाह की रस्में पूरी होने के बाद विदाई के समय ससुराल पक्ष ने वादा किए गए सामान के बारे में जानकारी मांगी। आरोप है कि आयोजकों की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया और सामान भी उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे दोनों पक्षों में नाराजगी की स्थिति बन गई। इसके बाद दुल्हन लवली विदाई की रस्में पूरी किए बिना सीधे डबरा सिटी थाने पहुंच गई। दुल्हन को विवाह के जोड़े में थाने पहुंचा देख वहां मौजूद लोग भी चकित रह गए।

एसडीओपी ने दुल्हन को समझाया 

मामले की जानकारी मिलने पर एसडीओपी सौरभ कुमार ने दुल्हन और उसके परिजनों की बात सुनी। उन्होंने उन्हें समझाइश देते हुए आश्वासन दिया कि आयोजकों से बातचीत कर सामान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। एसडीओपी ने बताया कि रात्रि में एक दुल्हन थाने आई थी। सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजकों द्वारा सामान नहीं दिए जाने से वह नाराज थी। उसे समझाइशदेकर सामान दिलाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद वह खुशी-खुशी अपनी ससुराल विदा हो गई।

ये भी पढ़ें: 'इंडियन डोनाल्ड ट्रंप' ने आलिया भट्ट को किया ऐसा रोस्ट, हंसते-हंसते बंद हो गई एक्ट्रेस की बोलती

आयोजकों पर उठे सवाल 

इस घटना के बाद सामूहिक विवाह आयोजनों में किए जाने वाले वादों और उनकी पारदर्शिता को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजनों में प्रतिभागियों को दी जाने वाली सुविधाओं और सामग्री को लेकर स्पष्ट व्यवस्था और निगरानी आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति न बने। 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts