Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘हम आतंकवाद के खिलाफ हैं’,धुरंधर 2 से पहले आदित्य धर का बयान वायरल

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले निर्देशक आदित्य धर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो आतंकवाद और पाकिस्तान को लेकर अपनी स्पष्ट राय रखते नजर आ रहे हैं।
धुरंधर 2 से पहले आदित्य धर का बयान वायरल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड के दमदार अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। मोस्टअवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है, लेकिन ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले निर्देशक आदित्य धर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    यह भी पढ़ें: Entertainment news: फैन द्वारा लिखी अपनी प्रेम कहानी पढ़ भावुक हुईं रश्मिका मंदाना

    इसके अलावा फैंस के उत्साह को देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने एक खास फैसला भी लिया है। उन्होंने 18 मार्च की शाम से ही फिल्म के पेड प्रीव्यू शो शुरू करने का ऐलान किया है। यानी दर्शक आधिकारिक रिलीज से एक दिन पहले ही फिल्म देख सकेंगे।

    यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Trailer : एक्शन से भरपूर ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज, ‘हमजा’ बनकर लौटे रणवीर सिंह; जानें कौन होगा ल्यारी का नया बादशाह

    ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से मिली पहचान

    आदित्य धर को असली पहचान साल 2019 में आई फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से मिली। यह फिल्म 2016 में हुए उरी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा किए गए जवाबी ऑपरेशन पर आधारित थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों का दिल जीत लिया।
    ‘उरी’ ने न सिर्फ व्यावसायिक सफलता हासिल की बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी खूब सराहना मिली। इस फिल्म ने चार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते। इनमें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार आदित्य धर को मिला, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार विक्की कौशल ने जीता। इसके अलावा फिल्म को सर्वश्रेष्ठ ऑडियोग्राफी और सर्वश्रेष्ठ संगीत का भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

    \दिलचस्प बात यह है कि ‘उरी’ के संगीतकार शाश्वत सचदेव ने ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के लिए भी संगीत दिया है। इससे फिल्म के गानों और बैकग्राउंड स्कोर को लेकर भी दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

    आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट संदेश

    ‘उरी’ फिल्म के समय पाकिस्तान में इसकी रिलीज को लेकर काफी विवाद हुआ था। उस समय निर्देशक आदित्य धर ने इस मुद्दे पर बहुत संतुलित और स्पष्ट बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि फिल्म किसी देश की जनता के खिलाफ नहीं है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है। उनके अनुसार फिल्म का उद्देश्य केवल आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाना है, न कि किसी आम नागरिक या देश को निशाना बनाना।

    आदित्य धर का यह पुराना बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। फिल्म के प्रशंसक इस बयान की काफी सराहना कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि भले ही ‘धुरंधर 2’ पाकिस्तान में रिलीज न हो, लेकिन फिल्म अपने दम पर बड़ी सफलता हासिल करेगी।

    फिल्म के निर्देशक आदित्य धर भारतीय सिनेमा में एक मजबूत पहचान बना चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन के सहायक के रूप में की थी। शुरुआत में उन्होंने गीतकार के तौर पर भी काम किया, लेकिन बाद में निर्देशन की दुनिया में कदम रखा और आज सफल फिल्मकारों में गिने जाते हैं। अब वे अपने भाई लोकेश धर के साथ मिलकर B62 स्टूडियोज के तहत फिल्म निर्माण भी कर रहे हैं।

    पाकिस्तान में भी फिल्म की दीवानगी

    एक दिलचस्प बात यह भी है कि आदित्य धर की फिल्मों को पाकिस्तान में आधिकारिक रिलीज नहीं मिली, फिर भी वहां दर्शकों के बीच इनकी लोकप्रियता कम नहीं रही।
    रिपोर्ट्स के अनुसार ‘धुरंधर’ फिल्म की पायरेटेड कॉपियां पाकिस्तान में लगभग 16 रुपए में बिक रही थीं। रिलीज के कुछ ही दिनों के भीतर फिल्म के 20 लाख से ज्यादा अवैध डाउनलोड दर्ज किए गए थे।
    जब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आई तो पाकिस्तान में भी इसे काफी पसंद किया गया। नेटफ्लिक्स पाकिस्तान पर यह फिल्म लंबे समय तक ट्रेंड करती रही और टॉप पोजिशन पर भी रही।

    बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी ‘धुरंधर 2’?

    अब सभी की नजरें ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ पर टिकी हैं। रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और आदित्य धर के निर्देशन के कारण फिल्म को लेकर उम्मीदें काफी ऊंची हैं।
    अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस तरह के नए रिकॉर्ड बनाती है और दर्शकों के दिलों में कितनी जगह बना पाती है।  

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts