Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Entertainment news:फैन द्वारा लिखी अपनी प्रेम कहानी पढ़ भावुक हुईं रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बाद फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। हाल ही में एक फैन द्वारा लिखी उनकी प्रेम कहानी पढ़कर रश्मिका भावुक हो गईं और सोशल मीडिया पर खास जवाब दिया।
फैन द्वारा लिखी अपनी प्रेम कहानी पढ़ भावुक हुईं रश्मिका मंदाना
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रश्मिका और विजय इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक निजी और खूबसूरत समारोह में शादी की थी। 

    पोस्ट पढ़ने के बाद रश्मिका भावुक हो गईं

    इसी बीच रश्मिका की एक फैन ने सोशल मीडिया पर उनकी और विजय की प्रेम कहानी को लेकर एक लंबा पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में फैन ने उनके रिश्ते की सादगी और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की खूब तारीफ की। पोस्ट पढ़ने के बाद रश्मिका भावुक हो गईं और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जवाब देते हुए लिखा कि-काफी समय बाद उन्होंने अपने बारे में इतना खूबसूरत कुछ पढ़ा है, जिसने उन्हें अंदर तक छू लिया।

    ये भी पढ़ें: New Teaser: स्टार प्लस का चर्चित शो- ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट, नया टीजर रिलीज

    रश्मिका ने अपने जवाब में लिखा, ‘काफी समय बाद मेरे बारे में लिखी किसी चीज को पढ़कर मैं इतनी भावुक हुई हूं। बहुत कुछ कहना चाहती हूं, लेकिन शब्द कम पड़ रहे हैं। यह एक ऐसा सफर है जिसके लिए मैं बेहद आभारी हूं।‘ उन्होंने आगे प्यार के बारे में कहा कि सच्चा प्यार वही होता है जो इंसान को आजादी देता है और आगे बढ़ने की ताकत भी।

    कपल ने कई मंदिरों में अन्नदान भी कराया

    शादी के बाद इस कपल ने अपनी खुशी फैंस के साथ भी साझा की। उन्होंने 1 मार्च से देश के कई राज्यों दिल्ली, बिहार,  तेलंगाना,  उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में मिठाइयों से भरे ट्रक भेजे। इसके साथ ही कई मंदिरों में अन्नदान भी करवाया गया। दोनों की सगाई पिछले साल अक्टूबर में हुई थी, जबकि शादी की आधिकारिक घोषणा फरवरी में की गई। 4 मार्च को हैदराबाद में उनका भव्य रिसेप्शन भी हुआ, जहां रश्मिका लाल-सुनहरी साड़ी और विजय क्रीम रंग के कुर्ता-धोती में नजर आए।

    दोनों जल्द ही पीरियड एक्शन ड्रामा रणबाली में दिखाई देंगे

    वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इससे पहले गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। अब दोनों जल्द ही पीरियड एक्शन ड्रामा रणबाली में दिखाई देंगे, जिसमें विजय स्वतंत्रता सेनानी रणबाली और रश्मिका जयम्मा के किरदार में नजर आएंगी। 

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts