Dhurandhar 2 :रणवीर सिंह की फिल्म में इमरान हाशमी की एंट्री की चर्चा, क्या वही होंगे ‘बड़े साहब’?

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में ‘बड़े साहब’ के किरदार के लिए इमरान हाशमी की एंट्री हो सकती है। हालांकि मेकर्स की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Follow on Google News
रणवीर सिंह की फिल्म में इमरान हाशमी की एंट्री की चर्चा, क्या वही होंगे ‘बड़े साहब’?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रणवीर सिंह स्टारर इस सीक्वल में ‘बड़े साहब’ के किरदार को लेकर पिछले कुछ दिनों से जबरदस्त चर्चा थी। अब इंडस्ट्री रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस अहम रोल के लिए इमरान हाशमी का नाम सामने आया है। हालांकि, फिल्म के मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि इमरान हाशमी वाकई ‘वारि साहब’ का किरदार निभाएंगे या कहानी में किसी और अहम रोल में नजर आएंगे।

    ‘बड़े साहब’ को लेकर सस्पेंस

    फिल्म के पहले पार्ट की सफलता के बाद से ही सीक्वल में मुख्य खलनायक को लेकर कयासों का बाजार गर्म था। सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा हो रही है कि ‘बड़े साहब’ का किरदार किसी कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन से प्रेरित हो सकता है। पहले कुछ रिपोर्ट्स में इस रोल को इब्राहिम जैसे नामों से जुड़ते देखा जा रहा था, लेकिन अब लीक कास्ट लिस्ट में इमरान का नाम आने से फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है। इमरान हाशमी अपने इंटेंस और ग्रे शेड किरदारों के लिए जाने जाते हैं। अगर वह इस फिल्म में मुख्य विलेन के रूप में शामिल होते हैं, तो रणवीर और इमरान के बीच आमने-सामने की टक्कर दर्शकों के लिए बड़ा सिनेमाई आकर्षण साबित हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: द वेडिंग ऑफ'VIROSH': देसी नाश्ते से जापानी मेन्यू तक, कैसी होगी इस स्टार कपल की शादी?

    आदित्य धर की बड़ी तैयारी

    फिल्म का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं। ‘धुरंधर’ का पहला भाग बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता साबित हुआ था और रणवीर सिंह के करियर की अहम फिल्मों में शुमार हुआ। देश और विदेश में शानदार प्रदर्शन के बाद अब ‘धुरंधर 2’ को और बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। सीक्वल में एक्शन, ड्रामा और राजनीतिक-क्राइम एंगल को और विस्तार दिया जाएगा। फिलहाल, फैंस को आधिकारिक घोषणा का इंतजार है कि क्या वाकई इमरान हाशमी ‘बड़े साहब’ बनकर रणवीर सिंह को चुनौती देंगे या कहानी में कोई और ट्विस्ट सामने आएगा।

    यह भी पढ़ें: ‘द केरला स्टोरी 2’ पर चली कैंची! क्या दर्शकों तक पहुंचेगी पूरी सच्चाई या 16 कट के बाद बदलेगी कहानी?

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts