Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

धमतरी में बिजली पोल पर चढ़ा शराबी युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, मचा हड़कंप

करंट दौड़ रहे बिजली के खंभे पर चढ़कर युवक करता रहा तमाशा, मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने समझाइश के बाद सुरक्षित नीचे उतारा,धमतरी में शराब के नशे में एक युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया और करीब एक घंटे तक ऊपर ही हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा। खंभे में करंट प्रवाहित होने के कारण मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। युवक को देखने के लिए चौक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
धमतरी में बिजली पोल पर चढ़ा शराबी युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, मचा हड़कंप

रायपुर/धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी में शराब के नशे में एक युवक का खतरनाक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। नशे में धुत युवक बिजली के खंभे पर जा चढ़ा और करीब एक घंटे तक ऊपर ही बैठकर ड्रामा करता रहा। खंभे में करंट प्रवाहित होने के बावजूद युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं था। इस दौरान चौक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी समझाइश की, जिसके बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

शराब के नशे में चढ़ा बिजली के पोल पर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक शराब के नशे में था। नशे की हालत में वह अचानक बिजली के खंभे पर चढ़ गया। कुछ ही देर में आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी तो मौके पर हड़कंप मच गया।

CGPSC Mains की कॉपियों ने खोली मूल्यांकन की पोल,सही जवाब पर कम नंबर, गलत उत्तर पर भी अंक देने का आरोप

24 घंटे करंट वाले पोल पर बैठा रहा

जिस बिजली के खंभे पर युवक चढ़ा था, उसमें लगातार विद्युत प्रवाह रहता है। ऐसे में युवक की जरा सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती थी। नीचे मौजूद लोग लगातार उसे सावधानी से उतरने के लिए कहते रहे, लेकिन वह काफी देर तक ऊपर ही रहा।

घंटे तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा

युवक करीब एक घंटे तक बिजली के खंभे पर रहा। इस दौरान चौक पर धीरे-धीरे लोगों की भीड़ बढ़ती गई। हर कोई ऊपर बैठे युवक को देखकर हैरान था और किसी अनहोनी की आशंका से परेशान नजर आया।

झीरम घाटी कांड में बड़ा फैसला,10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का सख्त फैसला

पुलिस पहुंची, समझाइश के बाद उतारा

मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वार्ड के लोगों के साथ मिलकर युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी जद्दोजहद और समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

नीचे उतरते ही लोगों ने ली राहत की सांस

युवक के सुरक्षित नीचे उतरते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और युवक करंट की चपेट में आने से बच गया।

अब तक नहीं हुई युवक की पहचान

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार युवक नशे में बुरी तरह धुत था। उसकी पहचान फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस आरक्षक भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, 400+ अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग का रास्ता साफ

बाल-बाल टला बड़ा हादसा

इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर नशे की हालत में किए जाने वाले खतरनाक व्यवहार को लेकर चिंता बढ़ा दी है। बिजली के खंभे पर चढ़ना बेहद जोखिमभरा था। गनीमत रही कि युवक सुरक्षित बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts