Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर-भोपाल हाईवे पर हादसा : तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई, दो लोगों की मौत

Follow on Google News
इंदौर-भोपाल हाईवे पर हादसा : तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई, दो लोगों की मौत
सोनकच्छ (देवास)। इंदौर-भोपाल हाइवे पर सोनकच्छ के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे ग्राम अगेरा के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय कार में दो लोग सवार थे। पुलिया से टकराने के कारण कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं राहगीरों ने 108 एंबुलेंस और डायल 100 को हादसे की सूचना दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार वाहन के अंदर ही फंस गए, जिन्हें कड़ी मशक्‍कत के बाद बाहर निकाला गया।

मृतकों की हुई शिनाख्त

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनो घायलों को एंबुलेंस से सोनकच्छ सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी। वहीं एक मृतक की शिनाख्त गुजरात के सूरत जिले के कड़ोदरा तहसील के वरेली गांव के बिजेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मृतक की छोटू सिंह बिहार के रूप में हुई है।

हादसे का कारण अज्ञात

फिलहाल दुर्घटना का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम उनके परिजनों के आने के बाद किया जाएगा। जबकि कार में पीछे की सीट पर अनाज रखा हुआ था। ये भी पढ़ें- Khandwa News : थाने में आदिवासी युवक ने किया सुसाइड, TI समेत 4 पुलिसकर्मी पर गिरी गाज
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts