PlayBreaking News

देवास:पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, धमाके से दहला इलाका; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश

देवास जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। हादसे में कई मजदूरों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री में सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही थी। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।
Follow on Google News
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, धमाके से दहला इलाका; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश

देवास। टोंककला स्थित फैक्ट्री में धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों की दीवारें में दरारें आ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने फैक्ट्री मालिक और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और जांच का आश्वासन दिया है।

भीषण विस्फोट से दहला इलाका

देवास के एबी रोड स्थित टोंककला में संचालित पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों की दीवारें हिल गई। लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के बाद धुएं का घना गुबार आसमान में फैल गया। फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

स्थानीय लोगों का दावा है कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या 15 तक पहुंच सकती है, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना भयानक था कि कई शवों के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। यह दृश्य बेहद भयावह था और लोगों के दिल दहला देने वाला था। कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। आनन फानन में गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा गया है। इसी के साथ प्रशासन की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने SIR फेज-III का किया ऐलान : 36.73 करोड़ मतदाताओं का होगा वेरिफिकेशन, 16 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा यह हादसा बेहद दुखद है और पीड़ित परिवारों के साथ सरकार खड़ी है। मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घटना की जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। घायलों का इलाज भी मुफ्त कराया जाएगा।

Twitter Post

सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि फैक्ट्री में लंबे समय से सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही थी। खुले में बारूद रखकर पटाखे बनाए जा रहे थे, जिससे खतरा हमेशा बना रहता था। लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायतें भी की गईं, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में खुले में बारूद मिलने की बात भी सामने आई है। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो यह हादसा टल सकता था।

ये भी पढ़ें: संपत्ति विवाद में कत्लेआम? जांजगीर में एक ही परिवार के 4 लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या, पुरानी रंजिश से जुड़ रहे तार

स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हादसे को लेकर लोगों में भयंकर गुस्सा है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts