Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

देवास : हॉस्टल में 5वीं के छात्र को पाइप से पीटा, मां ने की शिकायत; चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज

देवास : हॉस्टल में 5वीं के छात्र को पाइप से पीटा, मां ने की शिकायत; चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्यप्रदेश के देवास में एक निजी स्कूल के हॉस्टल में 5वीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। छात्र की मां की शिकायत पर 4 हॉस्टल कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। घटना भोपाल रोड स्थित कौटिल्य एकेडमी की है, जहां छात्र को घर पर बात करने की जिद करना पिटाई की गई।

    घर पर बात करने को कहा तो, पाइप से की पिटाई

    मां ने बताया की 20 अगस्त को छात्र का दाखिला कौटिल्य एकेडमी में कराया गया था और वह हॉस्टल में ही रह रहा था। 24 अगस्त को जब उसने स्टाफ से घर पर बात कराने की बात कही, तो नाराज स्टाफ ने उसे पाइप से पीटना शुरू कर दिया। छात्र की कमर, पीठ और हाथ पर सूजन आई है।

    पैर पकड़कर छोडने को कहा

    छात्र ने बताया कि मारपीट के दौरान उसने कई बार पैर पकड़कर छोड़ने की मिन्नतें कीं, लेकिन स्टाफ नहीं रुका। उसने यह भी आरोप लगाया कि हॉस्टल के अन्य बच्चों के साथ भी ऐसा ही अमानवीय व्यवहार होता है।

    पीटा नहीं सिर्फ,डाटा-स्कूल प्रबंधक

    स्कूल प्रबंधक मिथिलेश यादव ने घटना से इनकार करते हुए कहा कि छात्र को सिर्फ डांटा गया था, पीटा नहीं गया। उनका दावा है कि पहले भी छात्र स्कूल से भागने की कोशिश कर चुका था।

    मां की शिकायत पर पुलिस कर रही जांच

    छात्र की मां की शिकायत पर चेतन यादव, जितेंद्र, सतीश और एक गार्ड के खिलाफ बीएनपी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी अमित सोलंकी के अनुसार छात्र का मेडिकल कराया गया और फिलहाल जांच जारी है।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts