देवउठनी एकादशी पर कितने दीये जलाने चाहिए? जानें 11, 21, 51 या 108 दीपक जलाने का महत्व और सही नियम

देवउठनी एकादशी हिंदू धर्म के सबसे शुभ त्योहारों में से एक है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास समाप्त हो जाता है और विवाह, सगाई सहित दूसरे मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के साथ शाम को दीपक जलाने की भी खास परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी पर 11, 21, 51 या 108 दीये जलाना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इस दिन कितने दीपक जलाने चाहिए और इन्हें घर में किन जगहों पर रखना चाहिए।
देवउठनी एकादशी पर कितने दीये जलाना शुभ होता है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी के दिन अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार दीपक जलाए जा सकते हैं। इस दिन 11, 21, 51 या 108 दीये जलाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि दीपदान करने से घर में सकारात्मकता आती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। कुछ श्रद्धालु इस दिन 11 हजार दीये जलाने का संकल्प भी लेते हैं। हालांकि, दीपकों की संख्या से ज्यादा महत्व श्रद्धा और भक्ति का माना जाता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार कम या ज्यादा दीये जला सकते हैं।
सीहोर में देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकने प्रशासन अलर्ट, जिलेभर में निगरानी टीमें तैनात
तुलसी के पास जरूर जलाएं 5 घी के दीपक
देवउठनी एकादशी पर तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के पास 5 घी के दीपक जलाने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही परिवार में खुशहाली आती है और दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है। इस दिन तुलसी माता की पूजा करने के साथ उनकी परिक्रमा भी की जाती है।
देवउठनी एकादशी पर घर की इन जगहों पर जलाएं दीपक
देवउठनी एकादशी की शाम को घर के अलग-अलग स्थानों पर दीपक जलाने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन जगहों पर दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
- घर का मंदिर: भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के समय मंदिर में एक दीपक जरूर जलाएं।
- मुख्य द्वार: घर के प्रवेश द्वार पर दो दीपक रखें। मान्यता है कि इससे घर में शुभता आती है।
- रसोईघर: रसोई में एक दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इसे अन्न और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है।
- पीपल का पेड़: शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जलाएं।
- तुलसी का पौधा: तुलसी के पास पांच घी के दीपक जलाकर पूजा करें।
- केले का पेड़: यदि संभव हो तो केले के पेड़ के पास भी एक दीपक जलाएं।
- आंगन या छत: घर के आंगन या छत पर भी एक दीपक जरूर रखें।
चार महीने की योगनिद्रा के बाद क्यों जागते हैं श्रीहरि? जानें देवउठनी एकादशी का रहस्य
देवउठनी एकादशी पर दीपक जलाने का क्या है महत्व?
हिंदू धर्म में दीपक को प्रकाश, शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। देवउठनी एकादशी पर दीपदान करने की परंपरा भगवान विष्णु के जागने की खुशी से जुड़ी है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक दीपक जलाने और भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन शाम के समय पूजा के बाद दीपदान करना विशेष फलदायी माना जाता है। हालांकि, पूजा करते समय साफ-सफाई और श्रद्धा का ध्यान रखना चाहिए।
देवउठनी एकादशी पर इन बातों का रखें ध्यान
- दीपक जलाने से पहले पूजा स्थल और आसपास की जगह साफ रखें।
- भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें।
- तुलसी के पास दीपक जलाते समय पौधे को नुकसान न पहुंचाएं।
- दीपक ऐसी सुरक्षित जगह रखें, जहां आग लगने का खतरा न हो।
- अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार ही दीपदान करें।


















