Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

NHM संविदा आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, महिला की बिगड़ी तबीयत; CM को राखी बांधने जा रही कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, देखें VIDEO

Follow on Google News
NHM संविदा आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन, महिला की बिगड़ी तबीयत; CM को राखी बांधने जा रही कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, देखें VIDEO
भोपाल। NHM संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य सपोर्ट स्टाफ संघ की महिला कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का आज दूसरा दिन है। राजधानी के पॉलिटेक्निक चौराहे पर बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी जुटे। सभी अपनी प्रमुख मांगों और राखी बांधने मुख्यमंत्री निवास जा रही थीं, तभी पुलिस ने उन्हें पॉलिटेक्निक चौराहे पर रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। मुख्यमंत्री से न मिलने देने से नाराज बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने रवीन्द्र भवन के सामने ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान एक महिला की तबियत बिगड़ गई और बेहोश हो गई। महिला को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

जेल में डालने की दी धमकी : महिला कार्यकर्ता

प्रदर्शनकारी महिलाओं में से एक महिला कार्यकर्ता ने बताया कि हमें प्रदर्शन खत्म करने को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार जेल में डालने की धमकी दी जा रही हैं। कल से सभी भूखे-प्यासे धरने पर बैठे हुए हैं। हम राखी और फूल माला लेकर मुख्यमंत्री को राखी बांधने पहुंचे थे, वहां बुलाकर हमारी राखी का सम्मान नहीं किया गया। हम राज्यपाल को इच्छा मृत्यु पत्र भी लिखने को तैयार हैं। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1693915924024250596[/embed]

ये हैं प्रमुख मांगे

  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर रोगी कल्याण समिति और आउटसोर्स किए गए सपोर्ट कर्मचारियों को विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर रेगुलर किया जाए और सभी सुविधाएं भी दी जाए।
  • स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स प्रथा समाप्त की जाए।
  • स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स द्वारा भर्ती किए गए डाटा एंट्री ऑपरेटर, रोगी कल्याण समिति के कर्मचारी एवं सपोर्ट
  • स्टाफ कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में मर्ज किया जाए।
  • 17 कैडर की पद समाप्ति उपरांत पुन: बहाली प्रक्रिया में शेष बचे दो कैडर बीमांक, लेखापाल एवं जिला पोषण सलाहकार, अप्रेजल प्रक्रिया से निष्काशित, मलेरिया एमपीडब्ल्यू, जननी कॉल सेंटर के डाटा एंट्री ऑपरेटर को रिक्त पदों पर बहाल किया जाए।
ये भी पढ़ें- सागर में खड़गे का ऐलान- संत रविदास के नाम पर बनेगी यूनिवर्सिटी, MP में कांग्रेस की सरकार बनने पर कराएंगे जातिगत जनगणना मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts