Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, 11 में से 6 प्रत्याशी कांग्रेस-बीजेपी से आए नेता

Follow on Google News
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, 11 में से 6 प्रत्याशी कांग्रेस-बीजेपी से आए नेता
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। इसके मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस पहली लिस्ट में 11 नाम हैं।

11 में से 6 नाम कांग्रेस-बीजेपी छोड़कर आए

आम आदमी पार्टी ने जो पहली लिस्ट जारी की है,  इसमें छह नेता ऐसे हैं, जो BJP या कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए हैं। जुबैर चौधरी, वीर सिंह धींगान और सुमेश शौकीन कांग्रेस से आप में आए हैं। वहीं, ब्रह्म सिंह तंवर, बीबी त्यागी और अनिल झा ने हाल ही में BJP छोड़ी थी।  अगले साल दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल खत्म हो रहा है। बता दें, मौजूदा सदन के पांच साल के कार्यकाल के खत्म होने की तारीख से पहले ही इलेक्शन कमीशन चुनाव की प्रक्रिया पूरी करता है।

2020 में आप ने 70 में से 62 सीटें की थी अपने नाम

दिल्ली विधानसभा का आखिरी चुनाव 2020 में हुआ था। इसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए 70 में से 62 सीटें अपने नाम की थी। भाजपा सिर्फ 8 सीटें अपने नाम कर सकी थी, वहीं कांग्रेस अपनी खाता भी नहीं खोल सकी।

देखें आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट

विधानसभा उम्मीदवार
छतरपुर ब्रह्म सिंह तंवर
किराड़ी अनिल झा
विश्वास नगर दीपक सिंघला
रोहतास नगर सरिता सिंह
लक्ष्मी नगर बीबी त्यागी
बदरपुर राम सिंह
सीलमपुर जुबैर चौधरी
सीमापुरी वीर सिंह धींगान
घोंडा गौरव शर्मा
करावल नगर मनोज त्यागी
मटियाला सुमेश शौकीन
   
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts