Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली में DTC बस ने पुलिस कांस्टेबल और राहगीर को रौंदा, दोनों की मौत

Follow on Google News
दिल्ली में DTC बस ने पुलिस कांस्टेबल और राहगीर को रौंदा, दोनों की मौत
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मोनेस्ट्री मार्केट के पास दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस ने पुलिस कांस्टेबल और राहगीर को रौंद दिया। घटना में दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में तकनीकी खराबी के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह घटना हुई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

घटना के समय बस में कोई यात्री नहीं था

अधिकारियों के अनुसार, सोमवार रात डीटीसी चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण बस फुटपाथ पर चढ़ गई। इसके बाद यह एक खंभे से टकराई और दो लोगों को टक्कर मारने के बाद रिंग रोड पर सड़क के डिवाइडर से टकराकर रुक गई। घटना के समय बस में कोई यात्री नहीं था। हादसे में नागालैंड निवासी एवं दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल विक्टर (27) और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। कांस्टेबल विक्टर रात्रि गश्त ड्यूटी पर थे और रात करीब 09 बजकर 45 मिनट पर वह थाने से निकले थे। दुर्घटना के समय विक्टर पीसीआर मोटरसाइकिल चला रहे थे। बस की चपेट में आने के बाद उन्हें सिविल लाइंस स्थित परमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विक्टर के सिर, गर्दन और चेहरे पर कई गंभीर चोट आईं। उन्होंने बताया कि विक्टर जून 2023 से सिविल लाइंस थाने में तैनात थे। वहीं, घटना में घायल हुए अन्य व्यक्ति को भी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया जिसकी पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।

पुलिस हिरासत में बस चालक

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गाजीपुर निवासी बस चालक विनोद कुमार (57) को हिरासत में ले लिया गया है, जिसे दुर्घटना में कोई चोट नहीं आई। कुमार 2010 से डीटीसी में चालक के पद पर कार्यरत है। घटना के समय बस में डीटीसी के एक ड्यूटी अधिकारी को छोड़कर कोई यात्री नहीं था क्योंकि वाहन में खराबी की सूचना दी गई थी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts