Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट!BJP मुख्यालय समेत कई सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ाई गई, खुफिया एजेंसियों ने जारी की चेतावनी

खुफिया एजेंसियों द्वारा जारी की गई चेतावनी के बाद दिल्ली में आतंकी हमले का हाई अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में बीजेपी मुख्यालय समेत कई महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों की सुरक्षा में भारी इजाफा किया गया है।
BJP मुख्यालय समेत कई सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ाई गई, खुफिया एजेंसियों ने जारी की चेतावनी

देश की राजधानी दिल्ली में संभावित आतंकी हमले को लेकर खुफिया एजेंसियों ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। एजेंसियों को आशंका है कि भाजपा मुख्यालय और आसपास की सरकारी इमारतों को निशाना बनाया जा सकता है। अलर्ट के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

BJP मुख्यालय और DDU मार्ग पर बढ़ाई गई सुरक्षा

सूत्रों के अनुसार दीन दयाल उपाध्याय (DDU) मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय और आसपास के सरकारी दफ्तरों पर आत्मघाती हमला, कार ब्लास्ट, गोलीबारी या IED विस्फोट जैसे खतरे की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने भाजपा मुख्यालय के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है और कई जगह बैरिकेडिंग भी बढ़ा दी गई है।

दिल्ली में हाई अलर्ट, हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर

दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां और अन्य सुरक्षा बल लगातार निगरानी कर रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी मॉनिटरिंग तेज कर दी गई है। इसके साथ ही रैंडम वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि लावारिस सामान, संदिग्ध वाहन और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए। कई इलाकों में पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें: Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु में TVK सरकार का रास्ता साफ, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे विजय

बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग यूनिट्स अलर्ट पर

संभावित खतरे को देखते हुए बम निरोधक दस्तों, स्निफर डॉग यूनिट्स और क्विक रिएक्शन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली फायर सर्विस को भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम कर रही हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी नौसेना का बड़ा एक्शन: ईरानी टैंकरों पर F/A-18 लड़ाकू विमानों से हमला, शांति वार्ता टूटने के बाद सख्त किया नौसैनिक ब्लॉकेड

एजेंसियां लगातार कर रहीं मॉनिटरिंग

सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियां लगातार इनपुट्स मॉनिटर कर रही हैं और राजधानी के कई संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा समीक्षा भी की जा रही है। फिलहाल आम लोगों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts