'आप' की करारी हार के बाद दिल्ली सचिवालय सील, कोई फाइल, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड बाहर नहीं ले जाया जाएगा

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव के नतीजों के राजधानी में सत्ता परिवर्तन की तरफ इशारा करने के बीच दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने शनिवार को एक आदेश में कहा कि रिकॉर्ड की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उसकी पूर्व अनुमति के बिना कोई भी फाइल, दस्तावेज या कंप्यूटर दिल्ली सचिवालय से बाहर नहीं ले जाया जाएगा।
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर, सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने एक आदेश जारी कर सभी विभागों, एजेंसियों और मंत्रिपरिषद के कैंप कार्यालयों को विभाग की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी रिकॉर्ड या फाइल नहीं हटाने का निर्देश दिया है।





















