एग्जाम टल जाए इसलिए... भाई-बहन ने भेजा था ई-मेल, दिल्ली स्कूलों को बम से उड़ाने की दी थी धमकी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों स्कूलों को फर्जी बम की धमकी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि, स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्रों ने ही स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल भेजा था। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने रविवार को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि, दोनों छात्र भाई-बहन हैं। काउंसलिंग के दौरान उन्होंने ई-मेल के जरिए 3 स्कूलों को बम की धमकी देने की बात कबूल की। वे चाहते थे कि एग्जाम टाल दिए जाएं।




















