PlayBreaking News

संसद भवन में Corona विस्फोट: 400 से ज्यादा कर्मचारी-सुरक्षाकर्मी हुए संक्रमित, दैनिक मामले 21 फीसदी तक बढ़े

Follow on Google News
कोरोना ने एक बार फिर पूरी दुनिया में कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच अब संक्रमण संसद भवन तक पहुंच चुका है। 6 और 7 जनवरी को संसद में काम करने वाले कर्मचारी, सुरक्षाकर्मियों का कोविड टेस्ट हुआ था। जिसमें से 400 से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

दैनिक मामले 21 फीसदी तक बढ़े

देश में शनिवार को कोरोना के 1,41,986 नए मामले सामने आए। इनमें से दिल्ली में 20,181 नए केस दर्ज किए गए, जो पिछले 8 महीनों में सबसे अधिक है। इससे पहले 5 मई को एक दिन में सबसे ज्यादा 20,960 मामले आए थे। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 11 दिन में कोरोना के दैनिक मामले 21 फीसदी तक बढ़ गए हैं। दिल्ली में कोरोना से 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दिल्ली में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 48,178 पर पहुंच गई हैं। [embed]https://twitter.com/ANI/status/1479846446224474117[/embed]

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू

दिल्ली पुलिस ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए सप्ताहांत कर्फ्यू के मद्देनजर गश्त तेज कर दी है। साथ ही लोगों को कर्फ्यू के आदेश का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे शुरू हुआ, जो सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। ये भी पढ़ें- Delhi Weekend Curfew: दिल्ली में लगा 55 घंटे का कर्फ्यू, वीरान सड़कों पर पुलिस का पहरा

संक्रमण के मामलों में टॉप पर महाराष्ट्र

संक्रमण के मामलों में एक बार फिर से महाराष्ट्र टॉप पर बना हुआ है। शनिवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 41,434 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 13 लोगों की मौत भी हुई। यही वजह है कि महाराष्ट्र में उद्धव सरकार ने सख्त पाबंदियां लागू कर दी हैं। नई पाबंदियों को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, "मैं दोहराता हूं कि हम अनावश्यक भीड़ को कम करना चाहते हैं लेकिन कोई लॉकडाउन नहीं करना चाहते हैं।" उन्होंने कहा, कोई भी प्रतिबंध तब तक प्रभावी नहीं होगा जब तक कि हम सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते। मेरा आपसे अनुरोध है कि लक्षणों के प्रति सतर्क रहें और जल्द से जल्द मेडिकल सलाह लें।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts