PlayBreaking News

दिल्ली-NCR में पुराने वाहनों पर लगी पाबंदी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, आम लोगों को दी बड़ी राहत

- सुप्रीम कोर्ट ने CAQM को भेजा नोटिस, 4 हफ्ते में मांगा जवाब
Follow on Google News
दिल्ली-NCR में पुराने वाहनों पर लगी पाबंदी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, आम लोगों को दी बड़ी राहत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए दिल्ली-एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के चलने पर लगे प्रतिबंध के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई तक ऐसे वाहनों और उनके मालिकों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी।

    Twitter Post

    2018 के आदेश पर पुनर्विचार की मांग

    दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर 2018 के उस आदेश पर पुनर्विचार की मांग की थी, जिसके तहत दिल्ली-एनसीआर में 10 साल से पुराने डीजल और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों के चलाने पर प्रतिबंध लगाया गया था। सरकार का कहना है कि इस नीति में लचीलापन जरूरी है।

    सुप्रीम कोर्ट ने CAQM को भेजा नोटिस

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई, न्यायमूर्ति विनोद के. चंद्रन और न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया की पीठ ने इस मामले में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को नोटिस जारी किया है। आयोग को चार सप्ताह के भीतर इस पर जवाब देने को कहा गया है।

    सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दलील दी कि कई वाहन मालिक अपने वाहन का उपयोग बेहद सीमित रूप से करते हैं, जैसे घर से दफ्तर आना-जाना, जिससे साल में मुश्किल से 2000 किलोमीटर ही वाहन चलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों को भी 10 साल पूरे होने पर बेचने की बाध्यता अनुचित है और इस नीति की समीक्षा जरूरी है।

    फिलहाल कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं

    सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश में कहा कि सुनवाई पूरी होने तक पुराने वाहनों के मालिकों के खिलाफ कोई जुर्माना, जब्ती या अन्य कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि, अदालत ने दिल्ली सरकार की याचिका पर विचार करते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा।

    जुलाई में लागू हुई थी ‘नो फ्यूल फॉर ओल्ड व्हीकल्स’ नीति

    दिल्ली सरकार ने इस साल जुलाई में ‘नो फ्यूल फॉर ओल्ड व्हीकल्स’ नीति लागू की थी, जिसके तहत 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को ईंधन देने पर रोक लगा दी गई थी। लेकिन जनता के विरोध के कारण यह नीति लागू होने के सिर्फ दो दिन बाद ही रोक दी गई थी।

     

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Bhopal
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts