PlayBreaking News

दिल्ली-NCR 'गैस चैंबर' में तब्दील :घने कोहरे और जहरीली हवा का डबल अटैक, कड़ाके की ठंड के बीच AQI 400 पार

दिल्ली-NCR में सोमवार को घने कोहरे और गंभीर प्रदूषण ने जनजीवन को प्रभावित किया। राजधानी का औसत AQI 403 रिकॉर्ड किया गया, आनंद विहार में 457 तक पहुंचा। IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया। कई फ्लाइट्स में देरी और ट्रेनें लेट रहीं। नोएडा में 1 जनवरी तक स्कूल बंद, हवा की गुणवत्ता अगले सप्ताह भी गंभीर बनी रहने की संभावना।
Follow on Google News
घने कोहरे और जहरीली हवा का डबल अटैक, कड़ाके की ठंड के बीच AQI 400 पार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। नए साल से ठीक पहले राजधानी दिल्ली और NCR के इलाकों में मौसम और प्रदूषण ने मिलकर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार सुबह दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 403 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। कड़ाके की ठंड, बेहद घना कोहरा और स्मॉग के खतरनाक मेल ने दिल्ली-NCR को एक बार फिर गैस चैंबर में तब्दील कर दिया है। हालात को देखते हुए मौसम विभाग (IMD) ने बहुत घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    विजिबिलिटी शून्य के करीब

    सोमवार सुबह दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत कई इलाकों में कोहरे की मोटी चादर छाई रही। कई जगहों पर दृश्यता (Visibility) शून्य के करीब पहुंच गई। जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। इंडिया गेट, अक्षरधाम, नरेला, आईटीओ और IGI एयरपोर्ट जैसे इलाकों में हालात सबसे खराब रहे। IMD के मुताबिक,

    अधिकतम तापमान: करीब 22°C

    न्यूनतम तापमान: 7°C के आसपास

    सुबह के समय बेहद घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

    Twitter Post

    हवाई यातायात सबसे ज्यादा प्रभावित

    घने कोहरे का सबसे बड़ा असर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखने को मिला। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए देरी और उड़ानों के रद्द होने की चेतावनी दी। एअर इंडिया एक्सप्रेस की गोवा-दिल्ली फ्लाइट को घने कोहरे के कारण अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा। जयपुर एयरपोर्ट पहले से डायवर्ट की गई उड़ानों के कारण भरा रहा। इंडिगो एयरलाइंस ने भी कहा कि कम और बदलती विजिबिलिटी के चलते उड़ान संचालन धीमा हो सकता है। एयरलाइंस ने यात्रियों से समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने और फ्लाइट स्टेटस चेक करने की अपील की है।

    Twitter Post

    100 से ज्यादा ट्रेनें लेट

    घने कोहरे की वजह से रेल सेवाएं भी पटरी से उतरती नजर आईं। दिल्ली आने-जाने वाली करीब 100 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, सड़क यातायात की स्थिति भी चिंताजनक रही- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर दृश्यता बेहद कम रही। जिससे वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई और कई जगह जाम जैसी स्थिति बनी।

    AQI ‘गंभीर’ स्तर पर, आनंद विहार सबसे प्रदूषित

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार-

    • दिल्ली का औसत AQI: 403
    • आनंद विहार: 459
    • चांदनी चौक: 423
    • ITO: 400
    • IIT दिल्ली: 362
    • IGI एयरपोर्ट: 317
    • लोधी रोड: 359

    दिल्ली के 19 निगरानी स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई है। नोएडा में AQI 419 और गुरुग्राम में 352 रिकॉर्ड किया गया।

    Twitter Post

    GRAP-3 लागू, निर्माण कार्यों पर रोक

    बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण सख्ती से लागू कर दिया गया है। इसके तहत-

    • गैर-जरूरी निर्माण और तोड़फोड़ पर रोक।
    • ‘नो PUC, नो फ्यूल’ नियम सख्ती से लागू।
    • प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई।

    आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण

    • वाहन उत्सर्जन: 16.22%
    • औद्योगिक इकाइयां: 8.4%

    नोएडा में 1 जनवरी तक स्कूल बंद

    घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए नोएडा जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    यह भी पढ़ें: जहरीली हवा और घना कोहरा… दिल्ली में AQI फिर खतरनाक स्तर पर, ऑरेंज अलर्ट जारी

    1 जनवरी को बूंदाबांदी की संभावना

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार,

    सोमवार: ऑरेंज अलर्ट (घना कोहरा)

    मंगलवार: येलो अलर्ट

    1 जनवरी: हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना

    यह सर्दियों की पहली बारिश हो सकती है, जिसके बाद ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

    अभी राहत की उम्मीद नहीं

    विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की गति बेहद कम है और तापमान लगातार गिर रहा है। ऐसी स्थिति में प्रदूषक तत्व जमीन के पास ही जमा रहते हैं, जिससे हवा साफ नहीं हो पा रही। अगले 7 दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा और खराब वायु गुणवत्ता बने रहने की आशंका है।

    यह भी पढ़ें: Temple Treasure : इस मंदिर के खजाने में कितने गहने, पता लगाने के लिए शुरू हो रही है गिनती

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts