Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत:दिल्ली एयरपोर्ट पर लगा भारत का पहला स्मार्ट मौसम सिस्टम, हर पांच मिनट में मिलेगा वेदर अपडेट

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर देश का पहला स्मार्ट मौसम निगरानी सिस्टम स्काईकास्ट लगाया गया है। केंद्र सरकार के विज्ञान मंत्रालय और एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी DIAL ने मिलकर इस मॉर्डन तकनीक को लॉन्च किया है। यह सिस्टम रियल टाइम में मौसम की जानकारी देगा और उड़ानों की सुरक्षा को पहले से अधिक मजबूत बनाएगा।
दिल्ली एयरपोर्ट पर लगा भारत का पहला स्मार्ट मौसम सिस्टम, हर पांच मिनट में मिलेगा वेदर अपडेट

दिल्ली। अब तक पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को मौसम की जानकारी कुछ देर बाद मिलती थी, लेकिन स्काईकास्ट हर पांच मिनट में ताजा अपडेट उपलब्ध कराएगा। इससे अचानक बदलते मौसम के बीच भी फ्लाइट संचालन में आसानी होगी और यात्रियों को देरी जैसी परेशानियों से राहत मिल सकेगी।

यात्रियों को नहीं होगी परेशानी 

स्काईकास्ट सिस्टम जमीन से करीब दस किलोमीटर ऊपर तक मौसम की गतिविधियों पर नजर रखेगा। यह हवा की रफ्तार, तापमान, नमी और कोहरे जैसी स्थितियों की लगातार निगरानी करेगा। यदि रनवे के आसपास तेज हवा, बिजली गिरने या घने कोहरे जैसी स्थिति बनेगी तो सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी करेगा। इससे पायलट और कंट्रोल रूम समय रहते जरूरी फैसले ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें: Don 3 Controversy : रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के विवाद में सलमान खान की एंट्री, क्या सुलझेगा मामला?

उड़ानों में देरी और डायवर्जन होंगे कम

नई तकनीक लागू होने के बाद खराब मौसम की वजह से उड़ानों के रद्द होने या दूसरे शहरों की ओर डायवर्ट होने के मामले कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। खासकर सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाली लंबी देरी पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा और एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार की समस्या भी कम होगी।

दुनिया के बड़े एयरपोर्ट की कतार में दिल्ली

लंदन के हीथ्रो, सिंगापुर के चांगी और न्यूयॉर्क के JFK एयरपोर्ट पर पहले से ऐसी स्मार्ट मौसम तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। अब दिल्ली एयरपोर्ट भी इस सूची में शामिल हो गया है। फिलहाल पूरे भारत में यह सुविधा सिर्फ दिल्ली एयरपोर्ट पर उपलब्ध है। इसे देश के एविएशन सेक्टर के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: CG News: इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट, रायपुर एयरपोर्ट पर शुरू हुई स्क्रीनिंग

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली में गुरुवार शाम हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। IMD ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसी के साथ विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts