PlayBreaking News

दिल्ली:सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, अब 2.5 लाख सालाना आय वाले परिवार को मिलेगा मुफ्त राशन

दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड और मुफ्त राशन योजना को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि अब 2.5 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवार भी मुफ्त राशन योजना का लाभ उठा सकेंगे। सरकार ने EWS आय सीमा में बड़ा बदलाव किया है।
Follow on Google News
सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, अब 2.5 लाख सालाना आय वाले परिवार को मिलेगा मुफ्त राशन

दिल्ली। कैबिनेट ने राशन कार्ड के लिए आय सीमा को बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये सालाना कर दिया है। पहले यह सीमा 1 लाख 20 हजार रुपये तक थी। सरकार अब CBDC आधारित नई व्यवस्था के जरिए राशन का लाभ सीधे खातों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। साथ ही नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

अब 2.5 लाख आय वालों को भी मिलेगा राशन 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट बैठक में EWS श्रेणी की आय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। पहले 1 लाख 20 हजार रुपये सालाना आय वाले परिवार ही राशन योजना का लाभ ले सकते थे। अब 2.5 लाख रुपये तक आय वाले परिवार भी इस योजना के पात्र होंगे। सरकार का मानना है कि इससे अधिक जरूरतमंद लोगों तक योजना का फायदा पहुंचेगा। इस फैसले को आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: बकरीद से पहले गुलजार हुए बाजार : सुल्तान और नवाब बने पहली पसंद, VIP बकरों की कीमत 5 लाख तक पहुंची

CBDC व्यवस्था से सीधे खाते में पहुंचेगा लाभ

दिल्ली सरकार राशन वितरण व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने की दिशा में काम कर रही है। खाद्य आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि नई CBDC आधारित व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत राशन का लाभ सीधे लाभार्थियों के आधार से जुड़े बैंक खातों तक पहुंचेगा। इससे लोगों को आवश्यक वस्तुएं खरीदने में आसानी होगी। सरकार का दावा है कि इससे वितरण प्रक्रिया अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनेगी।

दो लाख अमान्य राशन कार्ड किए गए रद्द

सरकार ने राशन व्यवस्था में सुधार के तहत करीब दो लाख अमान्य राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार यह कदम फर्जी लाभार्थियों को हटाने के लिए उठाया गया है। अब नए पात्र परिवारों को योजना में शामिल किया जाएगा। सरकार चाहती है कि योजना का लाभ सही लोगों तक पहुंचे। इसके लिए लगातार सत्यापन प्रक्रिया भी जारी है।

ये भी पढ़ें: Indore News : अनाज व्यापारी को वाइन शॉप से उठा ले गए थे बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर छुड़वाया

अब राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन कर सकते है आवेदन

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में नए राशन कार्ड बनना फिर से शुरू हो गए हैं। अब लोग घर बैठे e-District Portal के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, फैमिली इनकम सर्टिफिकेट और परिवार के सदस्यों की जानकारी जरूरी होगी। सरकार का कहना है कि ऑनलाइन प्रक्रिया से लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे आवेदन प्रक्रिया पहले से अधिक आसान और तेज हो जाएगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts