बकरीद से पहले गुलजार हुए बाजार :सुल्तान और नवाब बने पहली पसंद, VIP बकरों की कीमत 5 लाख तक पहुंची

पीपुल्स संवाददाता, जबलपुर। बकरीद के पहले बकरा बाजार गुलजार हो गए हैं। इस बार बाजार में बकरों के दाम सुनकर खरीदार भी हैरान हैं। हालत यह है कि मध्यम वर्गीय परिवार को सबसे कम रेट के बकरे 25 हजार में मिल रहे हैं। जबकि खास नस्ल और आकर्षक कद-काठी वाले वीआईपी बकरों की कीमत 5 लाख रुपए तक पहुंच चुकी है।
25 हजार तक पहुंचे दाम
व्यापारियों के अनुसार, पिछले साल जो बकरे 15 से 20 हजार रुपए में बिक रहे थे, वे इस बार 25 हजार तक पहुंच गए हैं। बड़े बकरों के दामों में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। चारे, दवाई, परिवहन और पालन-पोषण की बढ़ी लागत को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। जिससे अब कई अलग- अलग व्यापारी इसे बेच रहे हैं।
किसी का नाम सुल्ताम तो कोई नवाब नाम से मशहूर
जबलपुर स्थित रद्दी चौकी बाजार में राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के कई जिलों से बकरे लाए गए हैं। सफेद, काले और चितकबरे बकरे लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। किसी विक्रेताओं ने अपने बकरों के नाम सुल्तान तो किसी नवाब रखा है, जिन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है।
यह भी पढ़ें: Supreme Court: चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मध्यप्रदेश सरकार से मांगा जवाब
बच्चों की बकरों संग सेल्फी
बाजार में खरीदारी के साथ मोलभाव और सेल्फी का दौर भी चल रहा है। बच्चे बड़े बकरों के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं, जबकि खरीदार बेहतर सौदे की तलाश में अलग-अलग व्यापारियों के पास पहुंच रहे हैं। बकरी व्यापारी मोम्मद अहफाज ने बताया कि पालन अब पहले से महंगी हो गई है, पहले बकरे का चारा आसानी से कम कीमत में मिल जाता थी। लेकिन अब दवाइ, परिवहन और पालन-पोषण लागत भी लगातार बढ़ रही है। जिसके चलते अब बकरे की कीमत में भी इजाफा हो रहा है।
यह भी पढ़ें: रीवा जैन साध्वी सड़क दुर्घटना केस : मानव अधिकार आयोग के नोटिस के बाद FSL टीम ने किया सीन री-क्रिएट
40 हजार में खरीदा बकरा फिर भी नहीं आया पसंद
वहीं बकरा खरीदी करने आए तौफिक खान ने बताया कि हमने पहले 40 हजार का बकरा खरीदा था, लेकिन बच्चों को वह पसंद नहीं आया। अब उस बकरे को 4 दिन खिलाने के बाद 40 हजार में बेचकर दूसरा बकरा 95 हजार में खरीदा है। पहले कम कीमत में बकरे मिल जाते थे लेकिन अब त्योहार खर्च बढ़ा रहा है।











