Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indore News : अनाज व्यापारी को वाइन शॉप से उठा ले गए थे बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर छुड़वाया

इंदौर के राऊ पुलिस थाना क्षेत्र में वाइन शॉप के पास से एक अनाज व्यापारी का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कार के नंबर से बदमाशों का पता करते हुए कुछ ही घंटों में व्यापारी को छुड़ा लिया।
Follow on Google News
अनाज व्यापारी को वाइन शॉप से उठा ले गए थे बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर छुड़वाया
फाइल फोटो

इंदौर। राऊ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरण के सनसनीखेज मामले का कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने अपहृत अनाज व्यापारी को सुरक्षित मुक्त कराते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली गई है। मामले में एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। सहायक पुलिस आयुक्त निधि सक्सेना के मार्गदर्शन में पुलिस ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार, 25 मई की शाम करीब 6 बजे अनाज व्यापारी सूरज लौवंशी पीथमपुर रोड स्थित वाइन शॉप के पास खड़े थे। तभी स्विफ्ट कार में सवार होकर आए 4 से 5 बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और जबरदस्ती अपहरण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही व्यापारी की पत्नी ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई। मामला गंभीर होने के चलते थाना प्रभारी ने राजवीरसिंह राठौर ने तत्काल विशेष टीम गठित कर जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: Supreme Court: चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मध्यप्रदेश सरकार से मांगा जवाब

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग 

पुलिस टीम ने घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर संदिग्ध स्विफ्ट कार की पहचान की गई। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों की मदद से वाहन को ट्रैक करते हुए पुलिस टीम ग्राम नागपुर सांवेर पहुंची। यहां पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों मुकेश पटेल, जितेंद्र पटेल, सुमित पटेल और गब्बर उर्फ सुनील पटेल को पकड़ा और उनके कब्जे से अपहृत व्यापारी को मुक्त करा लिया।

जमीन विवाद और लेनदेन बना वजह

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि घटना के पीछे जमीन विवाद और आपसी लेनदेन का मामला था। फरियादिया की शिकायत और व्यापारी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 140(3), 115(2), 3(5) में मामला दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 

ये भी पढ़ें: रीवा जैन साध्वी सड़क दुर्घटना केस : मानव अधिकार आयोग के नोटिस के बाद FSL टीम ने किया सीन री-क्रिएट

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts