Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Delhi Election Results 2025 : AAP दफ्तर में 'प्रवेश' पर रोक, पार्टी कार्यालय में अंदर से लगा ताला; कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी जीतीं

Follow on Google News
Delhi Election Results 2025 : AAP दफ्तर में 'प्रवेश' पर रोक, पार्टी कार्यालय में अंदर से लगा ताला; कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी जीतीं
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। बैलट वोट्स की गिनती पूरी होने के बाद अब EVM की काउंटिंग चल रही है। मतगणना 11 जिलों के 19 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है। चुनाव आयोग के अनुसार, रुझानों में भाजपा 46 सीट और आम आदमी पार्टी (AAP) 24 सीटों पर आगे चल रही है। इसका मतलब है कि, रुझानों में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है, AAP के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गईं। आतिशी, सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज, अमानतुल्लाह खान और अवध ओझा पीछे चल रहे हैं। वहीं रुझानों के बाद दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर जश्न शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 7 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे।

5 फरवरी को हुआ था मतदान

5 फरवरी को दिल्ली में 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल में 12 ने बीजेपी को और 2 ने केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया था। सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या AAP लगातार तीसरी बार जीत पाएगी या बीजेपी राजधानी में 27 साल के सत्ता के सूखे को खत्म करेगी। कांग्रेस को भी खाता खुलने की उम्मीद हैं, क्योंकि पिछले चुनावों में वह एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

LIVE अपडेट्स...

क्या बोलीं प्रियंका गांधी?

दिल्ली चुनाव नतीजों पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, यह बिल्कुल स्पष्ट था कि दिल्ली के लोग बदलाव चाहते थे और परिणाम यही दर्शाते हैं। जीतने वाले सभी लोगों को बधाई। हमें जमीनी स्तर पर काम करना होगा, इससे सीखना होगा और आगे बढ़ना होगा।

सत्येंद्र जैन भी चुनाव हारे

शकूर बस्ती सीट से AAP के सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं। शालीमार बाग से बीजेपी की रेखा गुप्ता 29595 वोटों से चुनाव जीत गई हैं।

AAP दफ्तर में अंदर से लगा ताला

दिल्ली चुनाव में AAP को निराशा हार हाथ लगी है। AAP ने अपने पार्टी कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगा दी है और अंदर से ताला लगा दिया है। सिर्फ कुछ पार्टी पदाधिकारियों को ही अंदर जाने की अनुमति है। जबकि मीडियाकर्मियों को प्रवेश करने से रोक दिया है।

कालकाजी सीट से आतिशी जीतीं

कालकाजी सीट से AAP उम्मीदवार और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी चुनाव जीत गई हैं। वे इस सीट से दूसरी बार जीती हैं। उन्होंने बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को चुनाव हरा दिया है।

नई दिल्ली सीट से केजरीवाल हारे

आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव हार गए हैं। बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने यहां 3182 वोटों से जीत हासिल की है। केजरीवाल का यह चौथा चुनाव था और वे पहली बार चुनाव हारे हैं।

जंगपुरा सीट से सिसोदिया हारे

जंगपुरा सीट से AAP नेता मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं। मनीष सिसोदिया ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि,  जंगपुरा ने प्यार, मोहब्बत और समान दिया। करीब 600 वोट से पीछे रह गया।

दुर्गेश पाठक भी चुनाव हारे

राजेंद्र नगर सीट से AAP उम्मीदवार दुर्गेश पाठक भी चुनाव हार गए हैं। बीजेपी के उमंग बजाज ने जीत हासिल की है। वहीं, पटपड़गंज सीट से AAP उम्मीदवार अवध ओझा ने अपनी हार स्वीकार की है। उन्होंने कहा, यह मेरी व्यक्तिगत हार है। मैं लोगों से नहीं जुड़ सका। मैं लोगों से मिलूंगा और अगला चुनाव यहीं से लड़ूंगा।

कोंडली से कुलदीप जीते

कोंडली सीट से AAP के कुलदीप कुमार चुनाव जीत गए हैं।

कस्तूरबा नगर में बीजेपी जीती

कस्तूरबा नगर सीट से बीजेपी के नीरज बसोया ने जीत दर्ज की है।

भाजपा ने 1993 में बनाई थी दिल्ली में सरकार

इससे पहले भाजपा ने 1993 में दिल्ली में सरकार बनाई थी। तब भाजपा ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में 3 CM बनाए थे। वहीं 2020 में केजरीवाल तीसरी बार CM बने थे, लेकिन शराब घोटाले में जेल से बाहर आने के बाद इस्तीफा दे दिया। वे 4 साल 7 महीने और 6 दिन CM रहे। इसके बाद उन्होंने आतिशी को CM बनाया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने 2013, 2015 और 2020 में सरकार बनाई और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने। सितंबर 2024 से आतिशी सीएम हैं। इससे पहले 1998, 2003 और 2008 में कांग्रेस ने जीत हासिल की और शीला दीक्षित मुख्यमंत्री बनीं।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts