Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Delhi New CM Atishi : आतिशी की टीम में कौन-कौन हुआ शामिल, जानें उनके बारे में सब कुछ...

Follow on Google News
Delhi New CM Atishi : आतिशी की टीम में कौन-कौन हुआ शामिल, जानें उनके बारे में सब कुछ...
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शनिवार (21 सितंबर) को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ लेने के बाद आतिशी ने केजरीवाल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उनके साथ आप विधायक गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने मंत्री पद की शपथ ली। आइए जानते हैं आतिशी सहित उनकी टीम में शामिल मंत्रियों के बारे में सब कुछ...

आतिशी

  • AAP की वरिष्ठ नेता आतिशी दिल्ली के कालकाजी से विधायक हैं।
  • अरविंद केजरीवाल सरकार में आतिशी शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, बिजली, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास मंत्री ​सहित कई अन्य विभागों के मंत्री थीं।
  • आतिशी आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की कमेटी की भी सदस्य हैं।
  • उन्होंने 2003 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से इतिहास में मास्टर डिग्री प्राप्त की।
  • वह आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय से ही इसकी सदस्य रही हैं।
देखें VIDEO...

सौरभ भारद्वाज

  • दिल्ली की ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से विधायक हैं सौरभ भारद्वाज।
  • अरविंद केजरीवाल सरकार में सौरभ भारद्वाज स्वास्थ्य, शहरी विकास, पर्यटन-कला संस्कृति भाषा, उद्योग, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री थे।
  • इससे पहले वह दिल्ली जल बोर्ड के भी अध्यक्ष रह चुके हैं।
  • सौरभ भारद्वाज एक निजी कंपनी में माइक्रोचिप्स और कोडिंग एक्सपर्ट के रूप में अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी।
देखें VIDEO...

कैलाश गहलोत

  • कैलाश गहलोत दिल्ली ग्रामीण की नजफगढ़ विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्हें दिल्ली ग्रामीण का अहम नेता माना जाता है।
  • अरविंद केजरीवाल सरकार में कैलाश गहलोत परिवहन, राजस्व, प्रशासनिक सुधार, सूचना और प्रौद्योगिकी, कानून, न्याय और विधायी मामलों की जिम्मेदारी संभाल चुके है।
  • दिल्ली के छात्रसाल स्टेडियम में 15 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री की जगह तिरंगा फहराने की वजह से वह सुर्खियों में भी आए थे।
देखें VIDEO...

गोपाल राय

  • गोपाल राय आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रभारी हैं।
  • गोपाल राय दिल्ली सरकार में शामिल सबसे ज्यादा अनुभवी नेता हैं।
  • उन्होंने अरविंद केजरीवाल सरकार में पर्यावरण और अन्य मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली है।
  • आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के भी सदस्य हैं।
  • वह अन्ना आंदोलन के समय से ही अरविंद केजरीवाल से जुड़े हुए हैं।
देखें VIDEO...

इमरान हुसैन

  • बल्लीमारान विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं इमरान हुसैन।
  • मुस्लिम बहुल इलाकों में उनकी पकड़ अच्छी है। इमरान हुसैन दो बार के विधायक हैं।
  • वह अरविंद केजरीवाल के मंत्रिमंडल में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा चुनाव मंत्री थे।
  • जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटीज बैचलर ऑफ बिजनेस स्टडीज के छात्र रहे है।
देखें VIDEO...

मुकेश अहलावत

  • दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा से विधायक हैं दलित नेता मुकेश अहलावत।
  • मुकेश पहली बार विधायक बने हैं। उन्हें 2020 में आप ने सुल्तानपुर से टिकट दिया था।
  • उनसे पहले संदीप कुमार भी 2015 में आप के टिकट पर सुल्तानपुर माजरा से विधायक चुने गए थे। उससे पहले यह सीट कांग्रेस का गढ़ रही है।
  • 1993 से 2013 तक कांग्रेस यहां से चुनाव जीतती रही है।
  • मुकेश अहलावत एकमात्र नया चेहरा हैं जिन्हें आतिशी कैबिनेट में जगह मिली है।
देखें VIDEO... ये भी पढ़ें- Delhi CM Atishi Oath : आतिशी बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, इन विधायकों को कैबिनेट में मिली जगह
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts