People's Update
Monday, March 16, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Monday, March 16, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    धार में इनकम टैक्स की रेड टीम बनकर करोड़ों की लूट करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ाया
    राष्ट्रीय

    भारत के ऐतराज के बावजूद बाज नहीं आ रहा अमेरिका : पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा, फिर कांग्रेस के फ्रीज बैंक खाते... बोला- हम अपने स्टैंड पर कायम, निष्पक्ष जांच हो

    Publish Date: 28 Mar 2024, 10:51 AM (IST)Updated On: 28 Mar 2024, 11:00 AM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    नई दिल्ली। भारत की कड़ी आपत्ति के बाद भी अमेरिका ने एक बार फिर भारत के आंतरिक मामले को लेकर टिप्पणी की है। केजरीवाल की गिरफ्तारी मामले में अमेरिका ने एक बार फिर बयान दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बुधवार को कहा कि, हम अपने स्टैंड पर कायम हैं और इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस के बैंक खातों को सीज करने के मामलों पर अमेरिका करीबी नजर रखे हुए हैं। हम उम्मीद करते हैं कि मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अमेरिका का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब बुधवार को ही भारत के विदेश मंत्रालय ने इस मामले में अमेरिकी डिप्लोमैट ग्लोरिया बारबेना को तलब किया था। उनके बीच करीब 40 मिनट तक बैठक हुई थी।

    हम अपने स्टैंड पर कायम हैं : अमेरिका

    अमेरिका ने पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को और अब अमेरिका ने कांग्रेस पार्टी के फ्रीज बैंक अकाउंट को लेकर अपनी राय व्यक्त की है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि, हम किसी निजी राजनयिक बातचीत के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। अमेरिका हर मुद्दे के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करता है। हम अपने स्टैंड पर कायम हैं और इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

    भारत ने अमेरिकी डिप्लोमैट को किया था तलब

    अमेरिका का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब बुधवार को ही इस मामले में भारत के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी डिप्लोमैट ग्लोरिया बारबेना को तलब किया था। उनके बीच करीब 40 मिनट तक बैठक हुई थी। इससे जुड़े एक सवाल पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा- मैं कूटनीतिक बातचीत की जानकारी नहीं दे सकता। दरअसल, अमेरिका मंगलवार (26 मार्च) की रात भी सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मामले में बयानबाजी कर चुका है। उन्होंने कहा था कि, केजरीवाल की गिरफ्तारी के मामले पर हमारी सरकार नजर बनाए हुए है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस दौरान कानून और लोकतंत्र के मूल्यों का पालन किया जाना चाहिए। अमेरिका की टिप्पणी के बाद भारत ने बुधवार को इस मुद्दे को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया था।

    भारत के विदेश मंत्रालय का बयान

    भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताता है। उन्होंने कहा कि, कूटनीति में उम्मीद की जाती है कि देश एक-दूसरे के आंतरिक मसलों और संप्रभुता का सम्मान करेंगे। साथ ही लोकतंत्रों के मामले में यह जिम्मेदारी और भी अधिक है, नहीं तो अव्यवस्था की स्थिति बन सकती है। विदेश मंत्रालय ने आगे कहा था- भारत में कानूनी प्रक्रिया एक स्वतंत्र न्यायपालिका पर आधारित है। उस पर कलंक लगाना या सवाल उठाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    जर्मनी ने क्या कहा था ?

    इससे पहले 23 मार्च को इस मामले में जर्मनी का बयान भी सामने आया था। जर्मनी ने कहा था- 'भारत एक लोकतांत्रिक देश है, हमें उम्मीद है कि यहां न्यायालय आजाद है। केजरीवाल के मामले में भी लोकतंत्र के उसूलों का पालन किया जाएगा, उन्हें बिना रुकावट कानूनी मदद मिलेगी। आरोपों का सामना करने वाले किसी भी व्यक्ति की तरह केजरीवाल भी निष्पक्ष सुनवाई के हकदार हैं। जब तक दोष साबित न हो तब तक किसी भी शख्स को निर्दोष मानने के कानूनी सिद्धांत का पालन होना चाहिए।' जर्मनी के बयान के बाद भारत ने जर्मन दूतावास के उप प्रमुख जॉर्ज एन्जवीलर को तलब करके नाराज़गी जताई थी। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि, भारत के आतंरिक मामलों में दखलंदाजी न करें। हम इस तरह के बयानों को हमारी न्यायिक प्रक्रिया में दखल मानते हैं। इस तरह के बयान को हम हमारी न्यायपालिका की स्वतंत्रता को कमजोर करने के रूप में देखते हैं। भारत एक ताकतवर लोकतंत्र है, जहां कानून का पालन होता है। इस मामले (केजरीवाल की गिरफ्तारी) में भी दूसरे मामलों की तरह कानून के तहत कार्रवाई होगी।

    21 मार्च को गिरफ्तार हुए थे CM केजरीवाल

    शराब नीति घोटाला मामले में ईडी ने लगभग दो घंटे की पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को उनके आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें शुक्रवार (22 मार्च) को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया, वे 28 मार्च तक ED की हिरासत में हैं। केजरीवाल ED कस्टडी से सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कोर्ट में पेशी के समय कहा था कि वे इस्तीफा नहीं देंगे और जरूरत पड़ी तो जेल से सरकार चलाएंगे। ये भी पढ़ें- आज खत्म होगी केजरीवाल की ED रिमांड : 2 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी पेशी, CM पद से हटाने की अर्जी पर दिल्ली HC में भी सुनवाई

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    धार में इनकम टैक्स की रेड टीम बनकर करोड़ों की लूट करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ाया

    धार में इनकम टैक्स की रेड टीम बनकर करोड़ों की लूट करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ाया

    फर्जी लैब रिपोर्ट से एक्सपोर्ट के मामले में फूड कंपनी का डायरेक्टर मोदी गिरफ्तार, ED ने लिया रिमांड पर

    फर्जी लैब रिपोर्ट से एक्सपोर्ट के मामले में फूड कंपनी का डायरेक्टर मोदी गिरफ्तार, ED ने लिया रिमांड पर

    वेकेशन पैकेज का झांसा पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग ने कंपनी पर लगाया ₹3.10 लाख जुर्माना

    भोपाल:वेकेशन पैकेज का झांसा पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग ने कंपनी पर लगाया ₹3.10 लाख जुर्माना

    बरेठा टोल प्लाजा पर संत समाज का प्रदर्शन, दो घंटे तक हाईवे पर लगा जाम

    ग्वालियर:बरेठा टोल प्लाजा पर संत समाज का प्रदर्शन, दो घंटे तक हाईवे पर लगा जाम

    ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ ने रचा इतिहास, ‘बेस्ट सिनेमैटोग्राफी’ जीतने वाली पहली महिला बनीं

    Academy Awards 2026: ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ ने रचा इतिहास, ‘बेस्ट सिनेमैटोग्राफी’ जीतने वाली पहली महिला बनीं

    गोलगप्पों की प्लेट हुई छोटी, फ्री टिक्की न मिलने पर हुए विवाद

    गैस सिलेंडर की किल्लत का असर!गोलगप्पों की प्लेट हुई छोटी, फ्री टिक्की न मिलने पर हुए विवाद

    सोफिया फिरदौस समेत तीन विधायकों की क्रॉस वोटिंग

    राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की फजीहत!सोफिया फिरदौस समेत तीन विधायकों की क्रॉस वोटिंग

    दिवाली 2026 पर होगी रिलीज, अंशुमान झा ने बर्थडे पर किया ऐलान

    'लकड़बग्घा 2' का टीजर पोस्टर जारी: दिवाली 2026 पर होगी रिलीज, अंशुमान झा ने बर्थडे पर किया ऐलान

    गांव, कस्बों के साथ शहरों में भी अब कंडों पर सुलग रहे चूल्हे, दाम भी बढ़े   

    LPG की किल्लत...गांव, कस्बों के साथ शहरों में भी अब कंडों पर सुलग रहे चूल्हे, दाम भी बढ़े  

    प्रभास की नई रणनीति, दो बड़े निर्देशकों के साथ लाएंगे पैन-इंडिया फिल्में

    प्रभास की नई रणनीति, दो बड़े निर्देशकों के साथ लाएंगे पैन-इंडिया फिल्में

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....