Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

देहरादून में दर्दनाक हादसा : त्यूगी मार्ग पर अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, दो बच्चों सहित 6 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Follow on Google News
देहरादून में दर्दनाक हादसा : त्यूगी मार्ग पर अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, दो बच्चों सहित 6 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भीषण सड़क हादसा हो गया। त्यूणी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के प्रवक्ता ने कहा कि हादसा तब हुआ जब परिवार त्यूणी के सैंज गांव से चालदा महासू महाराज के दर्शन के लिए जा आ रहा था। कार (गाड़ी संख्या UK-07-DU-4719) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से रेस्क्यू टीम ने खाई से सभी शवों को आगे की कार्रवाई के लिए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी भेजा गया। दुर्घटना में कार सवार 6 व्यक्तियों की मौत हो गई।

मृतकों और घायल की हुई पहचान

  • संजू, उम्र 35 वर्ष
  • सूरज, उम्र 35 वर्ष
  • शीतल पत्नी सूरज, उम्र 25 वर्ष
  • सजंना पुत्री सविता देवी, उम्र 21 वर्ष
  • दिव्यांश पुत्र जीत बहादुर, उम्र 10 वर्ष
  • यश पुत्र सूरज, उम्र 5 वर्ष (सभी ग्राम सेंज, पोस्ट पंद्राणु, तहसील जुब्बल, जनपद शिमला, हिमाचल प्रदेश के निवासी थे)
  • जीत बहादुर पुत्र सुख बहादुर, उम्र 36 वर्ष निवासी- ग्राम सेंज, पो. पंद्राणु, तहसील जुब्बल, जनपद शिमला, हिमाचल प्रदेश
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts