Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Deepika Padukone Pregnant : शादी के 6 साल बाद दीपिका-रणवीर के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताई तारीख

Follow on Google News
Deepika Padukone Pregnant : शादी के 6 साल बाद दीपिका-रणवीर के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताई तारीख
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के पावर कपल में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी है। दीपिका-रणवीर के घर ढेर सारी खुशियां आने वाली हैं। एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। दीपिका ने पोस्ट में बताया है कि वो सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। उन्होंने पोस्ट में तारीख बताई और लिखा - सितंबर 2024। दीपिका ने पोस्ट में पति रणवीर सिंह को भी टैग किया है। deepika and ravneer share pregnancy post

पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूज

दीपिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए खास इमोजी का यूज किया है। उन्होंने हाथ जोड़ने वाली और इविल आई इमोजी पोस्ट की है। उन्होंने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें लिखा है - सितंबर 2024, दीपिका-रणवीर। शेयर की गई फोटो पर बच्चों के कपड़े, शूज, बैलून बने हुए हैं।

फैंस और सेलेब्स दे रहे बधाई

दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबर सुनते ही सेलेब्स से लेकर फैंस भी खुशी से झुम उठे हैं। सभी कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। विक्रांत मेसी ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ओएमजी... बहुत-बहुत शुभकामनाएं आप दोनों को। कृति सेनन ने लिखा- ओएमजी, आप दोनों को ढेर सारी बधाईयां। एक फैन ने लिखा- बहुत खुश हूं, अपना ध्यान रखिए, तो कई फैंस ने पोस्ट के कमेंट बॉक्स में हार्ट इमोजी को ड्रॉप किया है। deepika hiding baby bump in bafta awards

प्रेग्नेंसी को लेकर लगाए जा रहे थे कयास

दीपिका पादुकोण कुछ समय पहले बाफ्टा अवार्ड्स 2024 में दिखीं थीं। अवार्ड फंक्शन के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे, जिसमें वो अपनी साड़ी से बेबी बंप को छुपाती नजर आईं थीं। वीडियो में फैंस ने उनका बेबी बंप नोटिस कर लिया था। उसके बाद जब वो एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं थीं तब भी उनका बेबी बंप दिखाई दिया। तभी से कपल के पेरेंट्स बनने के कयास लगाए जा रहे थे जो कि सही साबित हुए। deepika and ranveer singh mairrage phpto

2018 में की थी डेस्टिनेशन वेडिंग

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। उनकी शादी में केवल परिवार वाले ही शामिल हुए थे। इंडिया वापस आने के बाद कपल ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी। deepika padukone and ranveer singh

साल की शुरुआत में दी थी हिंट

वहीं, इसी साल की शुरुआत में दीपिका पादुकोण ने मीडिया से बातचीत में मां बनने को लेकर हिंट दी थी। उन्होंने कहा था कि वह मां बनना चाहती हैं। रणवीर और उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं। दीपिका ने कहा था, 'मुझे उस दिन का इंतजार है, जब हम फैमिली शुरू करेंगे।' ये भी पढ़ें - Taapsee Pannu Wedding : एक्ट्रेस बनने वाली हैं दुल्हनिया! लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास से जल्द करेंगी शादी, 10 साल से रिलेशनशिप में है कपल; जानें- कब और कहां होगी वेडिंग
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts