Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बड़वानी में दिल दहला देने वाली घटना: पति ने बेटी के सामने पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट, खुद ने भी की आत्महत्या

बड़वानी जिले में आज एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी बेटी के सामने ही कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद ने भी जहर पीकर जान दे दी। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ये भी पढ़ें: अंडा बिरयानी पर कार्रवाई: जबलपुर रेलवे स्‍टेशन के स्टॉल संचालकों पर लगाया जुर्माना, वेंडरों को किया आरपीएफ के हवाले

ग्राम कुम्भखेत का है मामला

जानकारी के अनुसार, बड़वानी जिले में एक पति ने बेटी के सामने ही कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद ने भी जहर पीकर जान दे दी। यह मामला ग्राम कुम्भखेत का है। फोफा नामक व्यक्ति ने शनिवार खुवह करीब 4 बजे अपनी पत्नी बिसना बाई की बेरहमी से कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपित ने पत्नी पर धारदार कुल्हाड़ी से चार से पांच बार वार किए। ये भी पढ़ें: खतरा: 24 घंटे में MP में कोरोना के 1577 नए मामले, इंदौर, भोपाल और जबलपुर में डराने लगा है मरीजों का आंकड़ा

जान बचाकर भागी बेटी

पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपित ने वहां पर मौजूद उसकी बेटी पर भी हमला करने की कोशिश की लेकिन वह मौके से भाग गई। आरोपित ने बेटी की खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद खुद ने भी कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव को पीएम के लिए भेजा।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया

चौकी प्रभारी आरके लववंशी ने बताया कि घटना की चश्मदीद गवाह आरोपित की बेटी टेपरी बाई की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर दोनों शवों का पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आरोपित ने घटना को अंजाम किस कारण दिया है। ये भी पढ़ें: जबलपुर में मेडिकल स्टोर से सर्दी, खांसी और बुखार की दवा खरीदने वाले लोगों के कलेक्टर ने मांगे रिकॉर्ड, ये है वजह
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts