भेड़ाघाट हादसा: सास के बाद बहू का शव स्वर्गदारी के पास चट्टानों के बीच मिला
जबलपुर। भेड़ाघाट के धुआंधार में सेल्फी लेते समय महिला और उसकी बहू नर्मदा नदी में गिर गई थी। यह हादसा शुक्रवार को हुआ था। कुछ देर में ही महिला का शव गोताखोरों ने निकाल लिया था। वहीं शाम होने के कारण बहू की तलाश बंद कर दी थी। शनिवार सुबह बहू रिद्धी पिथारिया का शव भी खोज लिया गया है।
ये भी पढ़ें: बड़वानी में दिल दहला देने वाली घटना: पति ने बेटी के सामने पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट, खुद ने भी की आत्महत्या












