प्रदेश में दतिया रहा सबसे ठंडा, भोपाल में दिन और रात के तापमान में मात्र 2.3 डिग्री से. का अंतर
मध्य प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंचा

भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भोपाल, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी सहित ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। गुरुवार को दतिया सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, भोपाल में बुधवार रात के बाद गुरुवार को दिन में कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इससे पहले कोहरा छाया हुआ था। बारिश के बीच 18 से 20 किमी प्रति घंटा की रμतार से चली। भोपाल में बुधवार को दिन का पार 23.9 डिग्री रहा जो, गुरुवार को 16.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। ग्वालियर: न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री रहा, चली शीतलहर। इंदौर: गुरुवार सुबह इंदौर और संभाग के कई जिलों में बारिश। जबलपुर: अगले 2 दिनों में संभाग में बारिश की संभावना है।
यहां 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा तापमान
ग्वालियर 14.7 सागर 16.6
खजुराहो 16.6 भोपाल 16.7
नौगांव 16.7 दमोह 17.6
रायसेन 17.8 सतना 17.8
रतलाम 18.0 गुना 18.4
उज्जैन 19.0 रीवा 19.2
इंदौर 19.6 पचमढ़ी 19.8





















