Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS: दंतेवाड़ा में BJP को बड़ा झटका: 450 से अधिक ग्रामीण कांग्रेस में शामिल, उपसरपंच और पंचों ने भी बदली पार्टी

फूलपाड़ गांव में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छविंद्र कर्मा की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ फूलपाड़ गांव में आयोजित कांग्रेस के सदस्यता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा से जुड़े 450 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए इसे संगठन के विस्तार और जनता के बढ़ते विश्वास का संकेत बताय
दंतेवाड़ा में BJP को बड़ा झटका: 450 से अधिक ग्रामीण कांग्रेस में शामिल, उपसरपंच और पंचों ने भी बदली पार्टी

RAIPUR NEWS छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में कांग्रेस को बड़ी राजनीतिक बढ़त मिली है। कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ गांव में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम के दौरान 450 से अधिक ग्रामीणों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। कार्यक्रम में पीसीसी संयुक्त महामंत्री छविंद्र कर्मा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के कांग्रेस में शामिल होने को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

फूलपाड़ गांव में कांग्रेस का सदस्यता अभियान

दंतेवाड़ा जिले के फूलपाड़ गांव में आयोजित कांग्रेस के सदस्यता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा से जुड़े 450 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए इसे संगठन के विस्तार और जनता के बढ़ते विश्वास का संकेत बताया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: बिलासपुर के लॉ कॉलेजों में पढ़ाई का पैटर्न बदलेगा, नए सत्र से फॉरेंसिक साइंस होगी अनिवार्य

क्षेत्रीय समस्याओं से नाराज ग्रामीणों ने लिया फैसला

कांग्रेस में शामिल हुए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना था कि सड़क, पेयजल, रोजगार और विकास से जुड़े कई मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ी है।

छविंद्र कर्मा की मौजूदगी में हुआ शक्ति प्रदर्शन

कार्यक्रम में पीसीसी संयुक्त महामंत्री छविंद्र कर्मा की मौजूदगी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार आम जनता के मुद्दों को उठा रही है, जिसके कारण लोगों का भरोसा पार्टी पर बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में क्षेत्र में कांग्रेस और मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें: CG News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब गूंजेंगे राष्ट्रगान, राज्यगीत और भोजन मंत्र, शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश

उपसरपंच और पंचों ने भी छोड़ी भाजपा

कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में फूलपाड़ के उपसरपंच कमलू कड़ती, पंच मनोज मीडियामी, जोगा बारसे, गांव प्रमुख नंदा बारसे, पांडु पोडियम और भीमा मीडियामी समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहे। इनके अलावा महेश मीडियामी, कोसा कुंजाम, गंगू वट्टी, रमेश वट्टी, मुकेश मीडियामी, भीमा वट्टी और गोविंदा बारसे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी कांग्रेस का हाथ थामा।

दंतेवाड़ा की राजनीति पर पड़ सकता है असर

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आदिवासी बहुल दंतेवाड़ा जिले में इतने बड़े पैमाने पर ग्रामीणों का भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होना स्थानीय राजनीति के लिए महत्वपूर्ण संकेत माना जा सकता है। इससे आगामी चुनावों और पंचायत स्तर की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts