PlayBreaking News

वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे 2026:दांत और मसूड़ों की सेहत पर जागरूकता बढ़ाने की पहल

दांत और मसूड़ों की सेहत को अक्सर नजरअंदाज किया जाता है, लेकिन यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे इसी जागरूकता को बढ़ाने का एक खास दिन है।
Follow on Google News
दांत और मसूड़ों की सेहत पर जागरूकता बढ़ाने की पहल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    20 मार्च को मनाए जाने वाले वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे का मकसद लोगों को मुंह की सफाई और सेहत के प्रति जागरूक करना है। बढ़ते आंकड़े बताते हैं कि ओरल हेल्थ की समस्या एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

    क्यों मनाया जाता है यह दिन ?

    हर साल 20 मार्च को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को दांत, मसूड़ों और मुंह की सफाई के प्रति जागरूक करना है। आज के समय में ओरल हेल्थ एक आम समस्या बनती जा रही है, लेकिन लोग इसे अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। यह दिन हमें याद दिलाता है कि मुंह की सेहत का सीधा असर हमारे पूरे शरीर पर पड़ता है।

    ये भी पढ़ें: ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’: अमेरिका का बड़ा हमला, ईरान के 7 हजार ठिकानों को बनाया निशाना

    इस साल की थीम A Happy Mouth is a Happy Life 

    इस साल वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे 2026 की थीम है 'A Happy Mouth is a Happy Life' यानी 'स्वस्थ मुंह, सुखी जीवन'। यह थीम बताती है कि अगर हमारा मुंह स्वस्थ है, तो हम शारीरिक, मानसिक रूप से बेहतर जीवन जी सकते हैं। इस दिन लोगों को सही तरीके से ब्रश करना, मीठा कम खाना और नियमित डेंटल चेकअप जैसे अच्छे आदतों के बारे में बताया जाता है।

    तेजी से बढ़ रहीं मुंह से जुड़ी समस्याएं

    WHO के अनुसार, दुनिया में करीब 3.5 अरब लोग किसी न किसी ओरल बीमारी से परेशान हैं। भारत में भी स्थिति चिंताजनक है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, करीब 60-65 प्रतिशत लोग दांतों की सड़न से और 50 प्रतिशत से ज्यादा वयस्क मसूड़ों की बीमारी से पीड़ित हैं। बच्चों में भी यह समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिसका कारण ज्यादा मीठा खाना और सही तरीके से ब्रश न करना है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts