Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राजा रघुवंशी हत्याकांड :जमानत के बाद सामने आईं सोनम रघुवंशी, बोली- शिलांग में हूं, नेपाल जाने की बात अफवाह

सोनम रघुवंशी ने यह बताने से इनकार कर दिया कि वह शिलांग में किस स्थान पर रह रही हैं। उनका कहना है कि सुरक्षा कारणों से वह अपने ठिकाने का खुलासा नहीं कर सकतीं।
जमानत के बाद सामने आईं सोनम रघुवंशी, बोली- शिलांग में हूं, नेपाल जाने की बात अफवाह
सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी

पीपुल्स संवाददाता, इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी जमानत मिलने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ किया कि वह फिलहाल शिलांग में ही हैं और उनके नेपाल भागने की खबरें पूरी तरह अफवाह हैं। सोनम ने कहा कि अदालत ने जमानत देते समय जो शर्तें तय की थीं, उनका वह पूरी तरह पालन कर रही हैं। उन्होंने कहा, मैं शिलांग में हूं। मेरे बारे में गलत बातें फैलाई जा रही हैं कि मैं नेपाल चली गई हूं। केस समाप्त होने तक मैं इंदौर भी नहीं आऊंगी।

सुरक्षा कारणों से नहीं बताया ठिकाना

सोनम रघुवंशी ने यह बताने से इनकार कर दिया कि वह शिलांग में किस स्थान पर रह रही हैं। उनका कहना है कि सुरक्षा कारणों से वह अपने ठिकाने का खुलासा नहीं कर सकतीं। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह अपने निजी खर्च और आजीविका से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं करना चाहतीं।

हत्या के आरोपों पर टिप्पणी से किया इनकार

अपने ऊपर लगे हत्या के आरोपों को लेकर सोनम ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है और ऐसे में इस पर कोई भी टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। सोनम ने कहा कि ट्रायल जारी है और उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। इसलिए वह कानूनी प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: सीधी में हादसा : सोन नदी के भंवरसेन घाट पर डूबे चार लोग, युवती का शव मिला, तीन लापता

नेपाल भागने के आरोपों पर दिया जवाब

दरअसल, राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने आरोप लगाया था कि सोनम संभवतः नेपाल चली गई हैं। उन्होंने यह भी दावा किया था कि सोनम के वकीलों के नेपाल से संबंध हैं और उनकी मदद से वह देश छोड़ सकती हैं। इन आरोपों के बाद सोनम ने सामने आकर अपनी स्थिति स्पष्ट की और कहा कि वह शिलांग में ही मौजूद हैं।

जमानत रद्द करने की मांग पर फैसला बाकी

इस बीच सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने के लिए अदालत में याचिका भी दायर की गई है। इस मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है, लेकिन अदालत ने अभी अपना फैसला सुरक्षित रखा है।

सरकारी पक्ष ने अदालत में तर्क दिया है कि सोनम इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी हैं। अभियोजन के अनुसार वह कथित साजिश की योजना बनाने से लेकर घटना के दौरान मौजूद रहने तक महत्वपूर्ण भूमिका में थीं। सरकार का कहना है कि केवल दस्तावेजी या तकनीकी त्रुटि के आधार पर जमानत नहीं दी जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: MP ATS की कार्रवाई तेज: धार से हाजी अजहर गिरफ्तार, पाकिस्तान-अफगानिस्तान कनेक्शन की जांच

CBI जांच की मांग तेज

वहीं, राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग दोहराई है। उनका कहना है कि यह मामला देशभर में चर्चा का विषय रहा है और इसकी जांच तीन राज्यों की पुलिस कर चुकी है। ऐसे में निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts