Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सुपर ओवर में हार के बाद वैभव श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़े :धक्का मारा, तिलक अंपायर से उलझे

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का आक्रामक अंदाज पहले भी सुर्खियां बटोर चुका है। 2025 अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आउट होने के बाद उन्होंने विरोधी गेंदबाज को जूता दिखाने का इशारा किया था।
धक्का मारा, तिलक अंपायर से उलझे

स्पोर्ट्स डेस्क। दांबुला में खेले गए ट्राई सीरीज मुकाबले में श्रीलंका-ए ने भारत-ए को सुपर ओवर में हरा दिया। मैच खत्म होने के बाद 15 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की एक श्रीलंकाई खिलाड़ी से तीखी बहस हो गई। विवाद के दौरान वैभव ने विरोधी खिलाड़ी को धक्का भी दे दिया। स्थिति बिगड़ती देख श्रीलंकाई विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने बीचबचाव किया और मामला शांत कराया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

रोमांचक मुकाबला टाई, सुपर ओवर में श्रीलंका-ए की जीत

मुकाबले में भारत-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 265 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका-ए की टीम भी निर्धारित 50 ओवर में 265 रन ही बना सकी। आखिरी गेंद पर टीम को जीत के लिए 2 रन चाहिए थे, लेकिन बल्लेबाज केवल 1 रन ही बना सके और मैच टाई हो गया। इसके बाद खेले गए सुपर ओवर में श्रीलंका-ए ने 16 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 9 रन ही बना सकी और मुकाबला 7 रन से गंवा बैठी।

सुपर ओवर कराने को लेकर अंपायर से भिड़े तिलक 

मुकाबला निर्धारित 50 ओवर के बाद टाई हो गया था। इसके बाद यह स्पष्ट नहीं था कि सुपर ओवर कराया जाएगा या नहीं। अंपायरों का मानना था कि शाम काफी हो चुकी है और रोशनी की स्थिति को देखते हुए खेल आगे बढ़ाना मुश्किल हो सकता है।

इसी दौरान भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने अंपायरों से चर्चा की और दोनों पक्षों के बीच बहस भी हुई। काफी देर तक चले मंथन के बाद सुपर ओवर कराने का फैसला लिया गया।

नो-बॉल को लेकर भी हाईवॉल्टेज ड्रामा

ड्रामा यहीं खत्म नहीं हुआ। सुपर ओवर में श्रीलंका-ए की पारी की आखिरी गेंद पर अरशद खान की फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज कैच आउट हो गया। अंपायर ने बल्लेबाज को आउट करार दिया, जिसके बाद भारतीय खिलाड़ी मैदान से बाहर जाने लगे। हालांकि रिप्ले में पता चला कि गेंद बल्लेबाज की कमर से ऊपर थी और यह नो-बॉल थी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों को वापस मैदान पर बुलाया गया और आखिरी गेंद दोबारा फेंकी गई। इस फैसले ने मैदान पर तनाव और बढ़ा दिया।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं वैभव

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का आक्रामक अंदाज पहले भी सुर्खियां बटोर चुका है। 2025 अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आउट होने के बाद उन्होंने विरोधी गेंदबाज को जूता दिखाने का इशारा किया था। वहीं 2026 अंडर-19 विश्व कप के सुपर सिक्स मुकाबले में भी वह पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ तीखी नोकझोंक में शामिल रहे थे।

लगातार तीसरे मैच में वैभव का बल्ला खामोश

मैदान पर आक्रामकता दिखाने वाले वैभव का प्रदर्शन हालांकि इस सीरीज में निराशाजनक रहा है। श्रीलंका-ए के खिलाफ मुकाबले में वह सिर्फ 21 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा अनुकूल रॉय 8, निशांत सिंधु 6, आयुष बडोनी 15 और प्रभसिमरन सिंह 11 रन ही बना सके। मिडिल ऑर्डर की विफलता के कारण भारत-ए बड़ा स्कोर नहीं बना सका और अंततः सुपर ओवर में मुकाबला गंवा बैठा।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts