Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी:पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर युवाओं ने लिया अंगदान का संकल्प, बोले- यह सबसे बड़ा जीवनदान

कटनी में पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने के अवसर पर युवाओं ने अंगदान का संकल्प लेकर एक सराहनीय पहल की। उन्होंने इस कार्य को सबसे बड़ा जीवनदान बताया है।
पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर युवाओं ने लिया अंगदान का संकल्प, बोले- यह सबसे बड़ा जीवनदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कटनी के 12 युवाओं ने समाज के सामने एक प्रेरणादायी मिसाल पेश की है। प्रधानमंत्री के सेवा भाव और राष्ट्रहित के कार्यों से प्रेरित होकर इन युवाओं ने नई दिल्ली स्थित नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (NOTTO) के माध्यम से अंगदान के लिए पंजीकरण कराया और ऑर्गन डोनर कार्ड प्राप्त किए।

/img/116/1781535705099

युवाओं ने समाज में जागरूकता फैलाने का लिया संकल्प

यह पहल भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और द मलंग फाउंडेशन के संस्थापक दिलराज अमर सिंह बग्गा के नेतृत्व में की गई। अंगदान का संकल्प लेने वालों में दिलराज बग्गा के साथ रजत केसरिया, निहाल सोनी, अमित गौतम, कृष्णानंद पांडेय, विनय दीपक श्रीवास्तव, सुनील बंजारा, निखिल सोनी, सुमीत चौरसिया, दीपकमल जायसवाल, दीपांशु तिवारी और सौरभ गुप्ता शामिल हैं। युवाओं ने केवल अंगदान का संकल्प ही नहीं लिया बल्कि समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का भी निर्णय लिया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस मानवीय पहल से जुड़ सकें।

ये भी पढ़ें: MP ATS की कार्रवाई तेज: धार से हाजी अजहर गिरफ्तार, पाकिस्तान-अफगानिस्तान कनेक्शन की जांच

अंगदान किसी को नया जीवन देने जैसा

इस मौके पर दिलराज अमर सिंह बग्गा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा को शासन का आधार बनाया है और उसी सोच से प्रेरित होकर युवाओं ने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि अंगदान केवल एक दान नहीं बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन का दूसरा अवसर देना है। एक अंगदाता मृत्यु के बाद भी कई लोगों के जीवन में नई उम्मीद और मुस्कान ला सकता है।

ये भी पढ़ें: MP News : सीधी में चक्काजाम खुलवाने गए टीआई पर कुल्हाड़ी से हमला, सिर में आए 12 टांके

सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल की हो रही सराहना

कटनी में युवाओं की इस पहल की विभिन्न सामाजिक संगठनों और लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ मानवता की मिसाल भी पेश करती है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts