Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पैदल चलने वालों को खतरा, पिछले साल 32 हजार की मौत

राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने सड़क हादसों पर जारी की रिपोर्ट
Follow on Google News
पैदल चलने वालों को खतरा, पिछले साल 32 हजार की मौत

नई दिल्ली। सड़क हादसों में पैदल चल रहे व्यक्ति सबसे अधिक असुरक्षित होता है। भारत में करीब 32 हजार पैदल व्यक्ति सड़क दुर्घटनाओं में हताहत हुए हैं। राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने गुरुवार को यह जानकारी सदन के समक्ष रखते हुए सड़क पर चलने वाले पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने बताया कि सड़क पर होने वाले हादसों में 58% हादसे पैदल चलने वालों के साथ होते हैं। भारत में 2022 में लगभग 32,825 पैदल चलने वाले व्यक्ति दुर्घटनाओं के शिकार हुए।

पूरी दुनिया में होते हैं 1.2 मिलियन एक्सीडेंट

राकेश सिन्हा ने सदन में बताया कि यह ग्लोबल ट्रेंड है और इस प्रकार के हादसे पूरे विश्व में हो रहे हैं। सांसद राकेश सिन्हा के मुताबिक पूरी दुनिया में 1.2 मिलियन एक्सीडेंट होते हैं। उन्होंने बताया अमेरिका में वर्ष 2022 में 7500 एक्सीडेंट हुए हैं। बड़ी बात यह है कि अमेरिका में हुए ये सड़क हादसे वर्ष 2010 की तुलना में 77 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाते हैं।

31% लोग व्यावसायिक कारणों से चलते हैं पैदल

राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने बताया कि भारत में भी इस प्रकार की सड़क दुर्घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि पैदल चलने वालों का एक प्राकृतिक और मौलिक अधिकार होता है। जब नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण हो रहा है तो उन स्थानों पर छोटे-छोटे व्यापारी, फल विक्रेता, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पहले से स्थित होता है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि मौजूदा तथ्यों के मुताबिक, पैदल चलने वालों में 31 प्रतिशत व्यक्ति व्यावसायिक कारणों से पैदल चलते हैं। राज्यसभा सांसद ने कहा कि इस संदर्भ में मैं सड़क पर चलने वाले पैदल यात्रियों की सुरक्षा की मांग करता हूं।

मध्यप्रदेश में 13,427 लोगों की सड़क हादसों में मौत

  •  यूपी के बाद महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा लोगों ने सड़क हादसे में अपनी जान गंवाई है। साल 2022 में महाराष्ट्र में कुल 33383 सड़क हादसे हुए हैं। इनमें 15,224 लोगों ने सड़क हादसे में अपनी जान गंवाई है। 27239 लोगों को सड़क दुर्घटना में गंभीर चोट आई है।
  • मध्य प्रदेश में 2022 में 54,432 सड़क हादसे हुए हैं। इनमें 13,427 लोगों ने जान गंवा दी है। 55,168 लोगों को चोट लगने की घटनाएं सामने आई है।
  • राजस्थान में 23,614 सड़क हादसे की घटनाएं सामने आई है। 11,104 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। 22,293 लोगों को गंभीर चोट आई है।

यूपी में रोड एक्सीडेंट में होती हैं सबसे ज्यादा मौतें

इधर साल 2022 में देश में कुल चार लाख 61 हजार 312 सड़क हादसे हुए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा लोगों ने सड़क हादसे में अपनी जान गंवाई है। सड़क और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने संसद में बताया कि साल 2022 में 4,61,312 सड़क हादसे हुए हैं। साल 2021 में 4,12,432 सड़क हादसे हुए थे। वहीं, 2022 में सबसे ज्यादा यूपी में लोगों ने सड़क हादसे में अपना गंवाई है। साल 2022 में यूपी में सड़क हादसे में 22595 लोगों ने जान गांवाई है। 2021 में ये आंकड़ा 21,227 है। यूपी में साल 2022 में कुल 41,746 सड़क हादसे हुए हैं। इस दौरान 28,541 लोगों को रोड एक्सीडेंट में गंभीर चोटें आई है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts