Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Suhani Bhatnagar Dies : नहीं रही दंगल गर्ल 'बबीता फोगाट', लंबी बीमारी के बाद 19 साल की उम्र में सुहानी ने तोड़ा दम, दवाई के साइड इफेक्ट से भरा पूरे शरीर में पानी

Follow on Google News
Suhani Bhatnagar Dies : नहीं रही दंगल गर्ल 'बबीता फोगाट', लंबी बीमारी के बाद 19 साल की उम्र में सुहानी ने तोड़ा दम, दवाई के साइड इफेक्ट से भरा पूरे शरीर में पानी
एंटरटेनमेंट डेस्क। आमिर खान की फिल्म दंगल में बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर ने दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था। इस एक्सीडेंट में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज में जो दवाइयां सुहानी ने लीं, उसका उन्हें ऐसा साइड इफेक्ट हुआ कि धीरे-धीरे उनके शरीर में पानी भर गया। इसी के चलते वह काफी दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। dangal fame babaita fogat dies

शरीर में भरा पानी

फैंस 'दंगल' गर्ल की वापसी का इंतजार कर रहे थे। लेकिन उनके निधन की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया। फरीदाबाद के सेक्टर-17 में रहने वाले निरंकारी एपी भटनागर की पौत्री सुहानी की मौत से बॉलीवुड इंडस्ट्री में गम का माहौल है। उनकी मौत का वजह दवाई के साइड इफेक्ट को बताया जा रहा है। दवाई के रिएक्शन के कारण उनकी पूरी बॉडी में पानी भर गया। इसी बीमारी के चलते शुक्रवार शाम उनका निधन हो गया। dangal actress suhani death

शाम में होगा अंतिम संस्कार

शनिवार को सुहानी का सेक्टर-15 फरीदाबाद के अजरौंदा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि ‘दंगल’ में सुहानी ने आमिर खान की छोटी बेटी बबीता का रोल प्ले किया था। suhani death news

कौन थीं सुहानी भटनागर ?

सुहानी भटनागर बॉलीवुड की चाइल्ड आर्टिस्ट थीं। उन्हें 2016 में आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' से पहचान मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया था। इसी के साथ वह कई टीवी विज्ञापन में भी काम कर चुकी थीं।

सोशल मीडिया पर नहीं थी साल 2021 से एक्टिव

सुहानी भटनागर 25 नवंबर 2021 के बाद से अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक्टिव नहीं थी। यहां तक की एक्ट्रेस एक्स पर भी साल 2017 से एक्टिव नहीं थी। इससे पहले वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख लोग हैरान रह गए थे। suahni last post on instagarm

पढ़ाई के लिए छोड़ी थी एक्टिंग

'दंगल' करने के बाद सुहानी भटनागर के पास यूं तो फिल्मों के कई ऑफर आए, लेकिन एक्ट्रेस ने काम से ब्रेक लेने का फैसला किया। सुहानी पहले पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थीं फिर बाद में एक्टिंग को आगे ले जाना चाहती थीं। कई इंटरव्यू में सुहानी कह चुकी थीं कि पढ़ाई के बाद वह फिर से सिनेमा में वापस एंट्री लेंगी। ये भी पढे़ं - बेटी-दामाद का डिवोर्स नहीं चाहते थे धर्मेंद्र, बोले- अलग मत हो, फैसले पर दोबारा सोचो; हेमा मालिनी कर रही ईशा के फैसले का स्पोर्ट
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts