Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दमोह में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाकों में जलभराव; घरों में घुसा पानी

दमोह में देर रात हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह जनजीवन प्रभावित रहा। लगातार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई और कई जगहों पर घरों, स्कूलों, सरकारी विभागों के परिसरों और कुछ भवनों के अंदर तक पानी भर गया।
दमोह में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाकों में जलभराव; घरों में घुसा पानी
दमोह में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

दमोह। स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर ने निजी और सरकारी स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई छोटे पुल-पुलियों और नालों पर पानी आ गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

निचले इलाकों में जलभराव, घरों में घुसा पानी

सुबह होते ही शहर के कई हिस्सों में जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुभाष कॉलोनी में कई घरों में पानी भर गया। रहवासियों का कहना है कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या यहां पिछले कुछ वर्षों से बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: बाड़ी: स्कूल की हालत खस्ता हाल, दीवार गिरी; 139 विद्यार्थी एक ही हॉल में पढ़ने को मजबूर

जल निकासी की व्यवस्था पर उठे सवाल

सुभाष कॉलोनी के रहवासियों के अनुसार जल निकासी के लिए पर्याप्त और सुगम मार्ग नहीं होने, रास्तों में रुकावट और निर्माण कार्यों के कारण बारिश का पानी निकल नहीं पाता। इसी वजह से बारिश के दौरान कॉलोनी में जलभराव की स्थिति बन जाती है।

पुराने आरटीओ कार्यालय के पास भी पानी भरा

सुभाष कॉलोनी के पास शहर से बालाकोट बाईपास की ओर जाने वाले व्यस्त मार्ग पर पुराने आरटीओ कार्यालय के पास सड़क पर पानी भर गया। जलभराव के कारण छोटे वाहनों के साथ पैदल राहगीरों का आवागमन प्रभावित हुआ, जबकि इसी क्षेत्र के समीप हिरदेपुर और कृषि उपज मंडी क्षेत्र में भी बारिश का असर दिखाई दिया।

Breaking News

ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन में हुई परेशानी 

बारिश के कारण जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई छोटे पुल-पुलियों और नालों पर पानी आ गया। ग्राम कूड़ई, महुना, बिलाई और बांदकपुर के निकट नालों सहित मोहड़ और मोहरा के बीच के मार्ग भी पानी से प्रभावित रहे, वहीं कई स्थानों पर पुल-पुलियों के ऊपर से पानी बहने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।

जन विश्वास कार्यक्रम स्थल भी हुआ प्रभावित

पटेरा में आयोजित होने वाले जन विश्वास कार्यक्रम के स्थल पर भी बारिश का असर देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर पानी जमा होने से कुछ समय तक व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं। बारिश के बाद जिले के कई क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

ये भी पढ़ें: सहारनपुर मस्जिद मामले में इलाहाबाद HC का बड़ा आदेश, 3 हफ्ते में मांगा जवाब मांगा

स्थायी जल निकासी की मांग

स्थानीय लोगों ने जलभराव वाले स्थानों पर स्थायी जल निकासी व्यवस्था किए जाने की मांग की है। वहीं प्रशासन भी लगातार हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और बारिश के कारण प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Dheeraj Jonsan
By Dheeraj Jonsan

Latest Posts