Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Damoh Hijab Controversy Update : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- दमोह स्कूल मामले में आज होगी कार्रवाई, PFI या टेरर फंडिंग की भी होगी जांच

Damoh Hijab Controversy Update : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- दमोह स्कूल मामले में आज होगी कार्रवाई, PFI या टेरर फंडिंग की भी होगी जांच
भोपाल। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के गंगा जमुना स्कूल को लेकर मचे बवाल पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पुलिस आज ही प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दमोह कलेक्टर की भूमिका को संदिग्ध बताने को लेकर कहा, शिक्षा मंत्री से भी चर्चा करेंगे। वहीं स्कूल में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से सम्बंध या टेरर फंडिंग की जानकारी सामने आने पर उस मामले में भी कार्रवाई की जाएगी।

PFI या टेरर फंडिंग की भी जांच होगी

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि अभी दमोह के गंगा जमुना स्कूल के मामले में विस्तृत रिपोर्ट आएगी। पीएफआई से संबंध या टेरर फंडिंग की जानकारी होने पर उन बिंदुओं पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में पिछले चार दिन से प्रमाण एकत्रित किए जा रहे थे। बच्चियों के बयान हो रहे थे। मध्य प्रदेश में इस प्रकार की मानसिकता नहीं चलेगी। https://twitter.com/psamachar1/status/1666314442043191296?t=9hiHMSi1OHS3S7zKLVJsIQ&s=08

पुलिस करेगी वैधानिक कार्रवाई

गृह मंत्री ने कहा कि पुलिस को निर्देश दिए हैं कि प्रथम दृष्टया जो जानकारी सामने आई है, उस पर आज वैधानिक कार्रवाई पुलिस करेगी। भारत के झंडे में छेड़छाड़ के मामले में भी आज जांच के आदेश दे दिए हैं। इसी बीच स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने कल दमोह कलेक्टर की भूमिका को पूरे मामले में संदिग्ध बताया था। इस संबंध में गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि वे स्कूल शिक्षा मंत्री से भी इस बारे में बात करेंगे। उनसे बात करके उन बिंदुओं को भी लिया जाएगा। [caption id="attachment_76987" align="aligncenter" width="600"] सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये पोस्टर।[/caption]

‘द केरल स्टोरी’ की तर्ज पर वायरल हो रहा पोस्टर

बता दें, दमोह जिले में सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हुआ है। इसमें गंगा-जमुना स्कूल की टॉपर छात्राओं के फोटो हैं। इनमें हिंदू लड़कियां भी हिजाब पहने नजर आ रही हैं। ये पोस्टर ‘द केरल स्टोरी’ की तर्ज पर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर हिंदू संगठनों द्वारा आपत्‍ति जताए जाने के बाद सरकार ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है।

क्या है पूरा मामला ?

दमोह जिले के एक स्कूल द्वारा पिछले दिनों एक पोस्टर जारी किया गया था। इस पोस्टर में स्कूल के एमपी बोर्ड टॉपर बच्चों का उल्लेख था, जिसमें कई हिंदू लड़कियों को भी हिजाब पहने हुए दिखाया गया था। ये पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ सामाजिक संगठनों ने इसकी शिकायत की, जिसके बाद ये मामला सुर्खियों में आया। ये भी पढ़ें: Damoh Hijab Controversy : हिजाब मामले में सीएम शिवराज के सख्त तेवर के बाद कलेक्टर की कार्रवाई, स्कूल से बंधन हटाए गए ये भी पढ़ें- Damoh Hijab Controversy : CM शिवराज ने दमोह हिजाब मामले में जताई नाराजगी, कलेक्टर को पूरे मामले की जांच के दिए निर्देश
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts