Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Damoh Hijab Controversy : हिजाब मामले में सीएम शिवराज के सख्त तेवर के बाद कलेक्टर की कार्रवाई, स्कूल से बंधन हटाए गए

Damoh Hijab Controversy : हिजाब मामले में सीएम शिवराज के सख्त तेवर के बाद कलेक्टर की कार्रवाई, स्कूल से बंधन हटाए गए
भोपाल/दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के गंगा जमुना स्कूल में हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाए जाने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सख्त तेवर के बाद जिला कलेक्टर ने कार्रवाई की है। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने ड्रेस से स्कार्फ और हिजाब का बंधन हटा दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, स्कूल प्रबंधन ने ड्रेस से स्कार्फ और हिजाब का बंधन हटा दिया है। साथ ही अब ‘लब पे आती है दुआ' सरीखे गीत भी वहां नहीं गाए जाएंगे। सुबह कालीन प्रार्थना में अब केवल राष्ट्रगान ‘जन गण मन' होगा।

सीएम शिवराज ने दिए थे जांच के आदेश

इस बारे में दमोह कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने कहा कि सीएम शिवराज के सख्त निर्देश पर स्कूल मामले में गठित समिति द्वारा जांच जारी रहेगी कि ये सब किन परिस्थितियों में हुआ। बता दें कि सीएम शिवराज ने कल इस मामले में नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर को पूरी जांच के निर्देश दिए थे।

‘द केरल स्टोरी’ की तर्ज पर वायरल हुआ पोस्टर

बता दें, दमोह जिले में सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हुआ है। इसमें गंगा-जमुना स्कूल की टॉपर छात्राओं के फोटो हैं। इनमें हिंदू लड़कियां भी हिजाब पहने नजर आ रही हैं। ये पोस्टर ‘द केरल स्टोरी’ की तर्ज पर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर हिंदू संगठनों द्वारा आपत्‍ति जताए जाने के बाद सरकार ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है। [caption id="attachment_76987" align="aligncenter" width="600"] सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये पोस्टर।[/caption]

क्या है पूरा मामला ?

दमोह जिले के एक स्कूल द्वारा पिछले दिनों एक पोस्टर जारी किया गया था। इस पोस्टर में स्कूल के एमपी बोर्ड टॉपर बच्चों का उल्लेख था, जिसमें कई हिंदू लड़कियों को भी हिजाब पहने हुए दिखाया गया था। ये पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ सामाजिक संगठनों ने इसकी शिकायत की, जिसके बाद ये मामला सुर्खियों में आया। ये भी पढ़ें- Damoh Hijab Controversy : CM शिवराज ने दमोह हिजाब मामले में जताई नाराजगी, कलेक्टर को पूरे मामले की जांच के दिए निर्देश
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts