दमोह के किसान का कमाल : YouTube से सीखी गोबर गैस बनाने की कला, घर पर ही बनाया प्लांट

Follow on Google News
दमोह के किसान का कमाल : YouTube से सीखी गोबर गैस बनाने की कला, घर पर ही बनाया प्लांट
दमोह। मध्य प्रदेश में दमोह जिले के एक किसान ने गोबर गैस के इस्तेमाल से खाना बनाना शुरू किया है। दरअसल, दमोह जिले के गढ़ोलाखाड़े गांव के एक किसान कमल सिंह सोधी ने यूट्यूब के जरिए गोबर गैस प्लांट तैयार करने का तरीका सीखा। इसके बाद अपने बच्चों के साथ मिलकर उसे घर पर ही उसे स्थापित किया। अब वे इस गोबर गैस प्लांट से निकलने वाली गैस का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करते हैं। कमल सिंह सोधी का यह काम इलाके में मिसाल बन चुका है, जिससे लोग प्रेरणा ले रहे हैं।

मवेशियों के गाबर का होता है इस्तेमाल

कमल सिंह सोधी गोबर गैस प्लांट में मवेशियों का गोबर इस्तेमाल करते हैं। प्लांट से खाना बनाने के ईंधन के साथ ही जैविक खाद का भी उत्पादन होता है। यह फसलों के लिए फर्टिलाइजर का काम करता है और हानिकारक भी नहीं होता है। प्लांट से निकलने वाली गैस के इस्तेमाल से 20 लोगों का खाना बनाया जा रहा है। इसके बावजूद गैस बची रहती है और दोबारा इस्तेमाल में आ जाती है। कमल सिंह सोधी ने बताया कि प्लांट को तैयार करने में करीब 40 से 50 हजार की लागत लगती है। जैविक खाद बनने के दौरान इसमें एक ओवरफ्लो पाइप डाला जाता है। टैंक में गोबर पूरा भरने के बाद पाइप के रास्ते गोबर गैस के रूप में बाहर आती है। इससे तैयार जैविक खाद में नाइट्रोजन मौजूद होता है।

अन्य गैसों की तरह नहीं है नुकसानदायक

भोजन बनाने के लिए इस्तेमाल में लाई जा रही गोबर गैस अन्य कृत्रिम गैसों की तुलना में नुकसानदायक नहीं होती। गोबर गैस में खासतौर पर कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेस गैस मिली होती है जिससे यह आग पकड़ने में मदद करती है। यह हवा की गैर-मौजूदगी में गोबर के सड़ने से प्राप्त होती है। गोबर गैस बनाने के लिए गाय और भैंस के गोबर का इस्तेमाल किया जाता है। गोबर गैस बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए गोबर को बाद में जैविक खाद के रूप में यूज किया जाता है।

गोबर गैस के मुख्य फायदे

  • गोबर गैस से सबसे पहले चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी की जरुरत नहीं होती है और न ही गैस सिलेंडर की तरह इसे लेने बाजार जाना पड़ता है।
  • घर पर पाले गए मवेशियों से ही गोबर प्राप्त हो जाता है।
  • गांव के इलाकों में लड़की जलने से धुआं पैदा होता है। गोबर गैस के इस्तेमाल से इससे छुटकारा मिल जाता है और खाना बनाने में कम समय लगता है।
ये भी पढ़ें- Indore News : कैफे में बाउंसर की गोली से संचालक घायल, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts