चक्रवात अर्नब का असर! दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश, ठंडी हवाओं से बदला मौसम
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह बारिश, गरज-चमक और ठंडी हवाओं से मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली के साथ नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में बूंदाबांदी से लेकर तेज बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव बने रहने का अनुमान जताया है। बारिश से तापमान गिरने और प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव की संभावना है।
Aditi Rawat
29 Oct 2026

























