CUET UG का रिजल्ट जारी:ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड, 15.68 लाख छात्रों ने दिया था एग्जाम

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं
ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड, 15.68 लाख छात्रों ने दिया था एग्जाम

इस साल CUET UG के लिए 15.68 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था। परीक्षा मई और जून के बीच आयोजित की गई थी। परिणाम जारी होने के बाद अब कई विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

15.68 लाख छात्रों ने किया था आवेदन  

पिछले वर्षों की तुलना में इस बार NTA ने परिणाम अपेक्षाकृत जल्दी घोषित किया है। आमतौर पर जुलाई में जारी होने वाला रिजल्ट इस बार जून में ही जारी कर दिया गया। इससे छात्रों को एडमिशन की तैयारी के लिए ज्यादा समय मिलेगा। विश्वविद्यालय भी अब प्रवेश संबंधी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: Fridge खोलते ही आती है तेज बदबू? महंगे फ्रेशनर छोड़िए, घर की ये 5 चीजें मिनटों में करेंगी कमाल

वेबसाइट पर उपलब्ध है स्कोरकार्ड

परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, प्राप्तांक और अन्य महत्वपूर्ण विवरण दर्ज किए गए हैं। परिणाम जारी होने से पहले एजेंसी ने आखिरी आंसर शीट भी प्रकाशित की थी। इसके आधार पर ही अंतिम मूल्यांकन किया गया है।

Twitter Post

11 से 31 मई के बीच हुआ एग्जाम 

CUET UG 2026 का आयोजन देशभर के 321 शहरों और विदेश की 15 लोकेशन पर किया गया था। परीक्षा 11 मई से 7 जून के बीच अलग-अलग चरणों में संपन्न हुई। यह परीक्षा केंद्रीय, राज्य और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। बड़ी संख्या में छात्रों ने इसमें भाग लिया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: बिलासपुर सेंट्रल जेल में खून की होली: रेप आरोपी का सिर स्लैब से कुचलकर कत्ल

कंप्यूटर आधारित मोड में हुई परीक्षा 

इस बार परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित प्रणाली के तहत आयोजित की गई। छात्रों को 37 विषयों में से अधिकतम पांच विषय चुनने की सुविधा दी गई थी। सही उत्तर पर पांच अंक और गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती का प्रावधान रखा गया। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts