Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS:डोपिंग से बचना है तो पहले जानें नियम! CSCS ने 200 क्रिकेटरों को दिया बड़ा अलर्ट

रायपुर में NADA की विशेष कार्यशाला, प्रतिबंधित दवाओं, सप्लीमेंट और डोप टेस्ट के नियमों की दी गई पूरी जानकारी। मैदान पर बेहतर प्रदर्शन की चाह में खिलाड़ी अक्सर दवाओं और न्यूट्रिशन सप्लीमेंट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इन्हीं में मौजूद प्रतिबंधित तत्व खिलाड़ियों के लिए बड़ा खतरा बन जाते हैं। इसी को देखते हुए CSCS ने रायपुर के होटल मैरियट में एंटी-डोपिंग जागरूकता सेमिनार आयोजित किया।
डोपिंग से बचना है तो पहले जानें नियम! CSCS ने 200 क्रिकेटरों को दिया बड़ा अलर्ट

RAIPUR NEWS रायपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने खिलाड़ियों को डोपिंग के खतरे से बचाने के लिए बड़ा जागरूकता अभियान चलाया। होटल मैरियट में आयोजित एंटी-डोपिंग सेमिनार में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) की विशेषज्ञ डॉ. नेहा सिंह ने करीब 200 खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को प्रतिबंधित दवाओं, न्यूट्रिशन सप्लीमेंट और डोप टेस्टिंग के नियमों की विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: नकटी गांव पर विधानसभा में बवाल: स्थगन प्रस्ताव खारिज, विपक्ष का हंगामा, सरकार बोली- कार्रवाई पूरी तरह कानूनी



रायपुर में आयोजित हुआ एंटी-डोपिंग सेमिनार

मैदान पर बेहतर प्रदर्शन की चाह में खिलाड़ी अक्सर दवाओं और न्यूट्रिशन सप्लीमेंट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इन्हीं में मौजूद प्रतिबंधित तत्व खिलाड़ियों के लिए बड़ा खतरा बन जाते हैं। इसी को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने रायपुर के होटल मैरियट में एंटी-डोपिंग जागरूकता सेमिनार आयोजित किया।

200 खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने लिया हिस्सा

सेमिनार में पुरुष और महिला वर्ग के विभिन्न आयु वर्ग के करीब 200 खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) की विशेषज्ञ डॉ. नेहा सिंह ने खिलाड़ियों को डोपिंग नियमों की विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: CG में मौत का CCTV: बिलासपुर में स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत, रायगढ़ में कार ने 3 युवकों को उछाला

कौन-सी दवा और सप्लीमेंट बन सकते हैं खतरा

डॉ. नेहा सिंह ने बताया कि कई दवाओं और न्यूट्रिशन सप्लीमेंट में ऐसे तत्व हो सकते हैं जो डोपिंग नियमों के तहत प्रतिबंधित हैं। खिलाड़ियों को सलाह दी गई कि किसी भी दवा या सप्लीमेंट का सेवन करने से पहले उसकी जांच जरूर करें और डॉक्टर की सलाह के साथ NADA के दिशा-निर्देश भी देखें।

सप्लीमेंट सबसे बड़ा जोखिम

NADA के अनुसार कोई भी न्यूट्रिशन सप्लीमेंट पूरी तरह सुरक्षित नहीं माना जा सकता। कई मामलों में गलत लेबलिंग या प्रतिबंधित पदार्थ मिलने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। इसलिए खिलाड़ियों को बिना जांच किसी भी सप्लीमेंट का सेवन नहीं करने की सलाह दी गई।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: नकटी बुलडोजर विवाद: कांग्रेस की 14 KM पदयात्रा, बैज को बीच रास्ते कार का सहारा

खिलाड़ी खुद होगा जिम्मेदार

सेमिनार में बताया गया कि एंटी-डोपिंग नियमों में "स्ट्रिक्ट लाइबिलिटी" लागू होती है। यानी यदि खिलाड़ी के शरीर में प्रतिबंधित पदार्थ पाया जाता है तो उसकी जिम्मेदारी उसी की होगी, चाहे वह पदार्थ गलती से या अनजाने में ही क्यों न पहुंचा हो।

'Know Your Medicine' प्लेटफॉर्म की जानकारी

NADA ने खिलाड़ियों को अपने "Know Your Medicine (KYM)" प्लेटफॉर्म के बारे में भी बताया, जहां दवाओं की प्रतिबंधित स्थिति की जांच की जा सकती है। साथ ही आयुर्वेदिक, हर्बल और अन्य सप्लीमेंट का उपयोग करते समय भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: विधानसभा में आज हंगामे के आसार, बाघ शिकार से लेकर प्रिंटिंग घोटाले तक गरमाएंगे कई बड़े मुद्दे

जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव

हालांकि क्रिकेट में डोपिंग के मामले अपेक्षाकृत कम सामने आते हैं, लेकिन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती सख्ती को देखते हुए अब खिलाड़ियों को शुरुआती स्तर से ही नियमों की जानकारी दी जा रही है, ताकि किसी भी खिलाड़ी का करियर जानकारी के अभाव में प्रभावित न हो।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts