छतरपुर गोलीकांड :धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र के कोड़ा गांव में हुए गोलीकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के कोड़ा गांव में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एफआईआर के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शालिग्राम गर्ग, जो बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई हैं और अंकित मिश्रा शामिल हैं।

दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने बताया कि इस मामले में कुल चार आरोपी हैं। इनमें तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी शामिल है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है।

Dhirendra Shastri

जमीन विवाद बना फायरिंग की वजह

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना की वजह जमीन को लेकर हुआ विवाद था। इसी विवाद के दौरान गोली चली, जिसमें एक युवक घायल हो गया। पहले उसका इलाज जिला अस्पताल में किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts