Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली समेत कई राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख:राजधानी में अब 8 अगस्त तक घर-घर जाकर वेरिफिकेशन करेंगे बीएलओ

चुनाव आयोग ने एसआईआर की तारीख में बदलाव किया है। दिल्ली समेत कई राज्यों में सत्यापन और ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी करने की तारीखें आगे बढ़ा दी गई हैं। संशोधित कार्यक्रम के तहत अब दिल्ली में फाइनल वोटर लिस्ट 19 अक्टूबर को प्रकाशित होगी।
राजधानी में अब 8 अगस्त तक घर-घर जाकर वेरिफिकेशन करेंगे बीएलओ
दिल्ली समेत कई राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख

निर्वाचन आयोग ने घर-घर जाकर होने वाले सत्यापन अभियान की अवधि भी बढ़ा दी है। दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और तेलंगाना में नए कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची तैयार की जाएगी। आयोग का कहना है कि संशोधित तारीखों के अनुसार पूरी प्रक्रिया पूरी कर अंतिम सूची जारी की जाएगी। 

दिल्ली में बढ़ी सत्यापन और ड्राफ्ट सूची की तारीख

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे पत्र में बताया कि मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल अब 5 अगस्त के बजाय 17 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा। घर-घर जाकर सत्यापन करने की प्रक्रिया भी अब 29 जुलाई की जगह 8 अगस्त तक जारी रहेगी। इसके बाद दावों और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर को प्रकाशित होगी।

Gold-Silver Price Today: सोना ₹26 बढ़कर ₹1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी में ₹264 की गिरावट; इस साल ₹9 हजार महंगा हुआ गोल्ड

तीसरे चरण के बाद पूरा होगा देशभर का SIR अभियान

SIR के तीसरे चरण का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 14 मई को हुई थी। आयोग के अनुसार तीसरा चरण पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इससे पहले भी अलग-अलग प्रशासनिक कारणों से कार्यक्रम में बदलाव किए जाते रहे हैं। आयोग अब संशोधित समय-सीमा के अनुसार प्रक्रिया पूरी करेगा।

Breaking News

पंजाब और कर्नाटक के लिए भी जारी हुआ नया कार्यक्रम

निर्वाचन आयोग ने पंजाब में 1 अक्टूबर की पात्रता तिथि को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में बदलाव किया है। नए शेड्यूल के अनुसार 3 अगस्त तक बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे, जबकि मतदाता सूची का ड्राफ्ट 13 अगस्त को प्रकाशित होगा। वहीं कर्नाटक में बीएलओ अब 8 अगस्त 2026 तक सत्यापन करेंगे। यहां ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 17 अगस्त और अंतिम सूची 19 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

CG NEWS: कांकेर के जंगल में नक्सलियों का बड़ा डंप पकड़ा, IED, BGL लॉन्चर और AK-47 की गोलियां बरामद

तेलंगाना में भी बदली वोटर लिस्ट जारी होने की तारीख

तेलंगाना में भी निर्वाचन आयोग ने एसआईआर कार्यक्रम में बदलाव किया है। 1 अक्टूबर की पात्रता तिथि को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची का ड्राफ्ट अब 10 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद दावों और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार तेलंगाना की अंतिम मतदाता सूची 12 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts