Gold-Silver Price Today:सोना ₹26 बढ़कर ₹1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी में ₹264 की गिरावट; इस साल ₹9 हजार महंगा हुआ गोल्ड

आज सोने और चांदी की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।। 24 कैरेट सोना ₹26 बढ़कर ₹1,41,908 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया जबकि चांदी ₹264 गिरकर ₹2.20 लाख प्रति किलो हो गई।
सोना ₹26 बढ़कर ₹1.42 लाख पर पहुंचा, चांदी में ₹264 की गिरावट; इस साल ₹9 हजार महंगा हुआ गोल्ड
AI Generated Image

सोने और चांदी की कीमतों में आज हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 26 रुपए बढ़कर ₹1,42 के करीब पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। एक किलो चांदी का भाव ₹264 घटकर ₹2.20 लाख पर आ गया है। सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मामूली तेजी के बावजूद निवेशकों की नजर अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल और ग्लोबल आर्थिक संकेतों पर बनी हुई है।

24 कैरेट सोना ₹1.42 लाख के करीब

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमतों में अंतर होता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। IBJA के अनुसार आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,41,908 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,29,988 रुपए प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना 1,06,431 रुपए प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोना 83,016 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें: अब 30 मिनट में मिलेगा LPG सिलेंडर! इंस्टामार्ट की HPCL के साथ देश की पहली क्विक डिलीवरी पार्टनरशिप

इस साल सोना ₹9 हजार महंगा हुआ

साल 2026 में सोने की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब बढ़कर करीब 1.42 लाख रुपए तक पहुंच गया है। इस हिसाब से देखा जाए तो इस साल सोने की कीमत में करीब 9 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।

चांदी में ₹10 हजार की गिरावट

जहां सोने की कीमत में तेजी आई है वहीं चांदी इस साल दबाव में रही है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव करीब ₹2.30 लाख प्रति किलो था, जो अब घटकर ₹2.20 लाख प्रति किलो रह गया है। इस दौरान चांदी की कीमत में करीब ₹10 हजार प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: Share Market Today: सेंसेक्स 130 अंक बढ़कर 77,185 पर बंद, निफ्टी 26 अंक चढ़ा; एनर्जी और सीमेंट शेयरों में रही जोरदार खरीदारी

जनवरी में बनाया था रिकॉर्ड स्तर

इस साल सोने और चांदी दोनों ने रिकॉर्ड स्तर भी छुए थे। 29 जनवरी 2026 को सोने की कीमत अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। उस समय 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.76 लाख रुपए तक पहुंच गया था। वहीं चांदी ने भी इसी अवधि में जोरदार तेजी दिखाई थी और इसका भाव करीब ₹3.86 लाख प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts