🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

फैंस को भनक तक नहीं लगी!Cristiano Ronaldo ने चुपचाप रचाई शादी, Georgina Rodriguez को बनाया हमसफर

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर जॉर्जीना रोड्रिग्ज से शादी कर ली। करीब 10 साल से साथ रह रहे इस कपल ने बेहद निजी समारोह में शादी की, जिसमें उनके पांच बच्चे भी शामिल हुए।
Follow on Google News
Cristiano Ronaldo ने चुपचाप रचाई शादी, Georgina Rodriguez को बनाया हमसफर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो करीब 10 साल के बाद गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रोड्रिग्ज से शादी की

एंटरटेनमेंट डेस्क। दुनिया के स्टार फुटबॉल खिलाड़ियों में शामिल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने फैंस को एक बार फिर बड़ा सरप्राइज दिया है। इस बार उन्होंने मैदान पर नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी में ऐसा किया है। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर ने अपनी लंबे समय से पार्टनर रहीं जॉर्जीना रोड्रिग्ज से शादी कर ली है। खास बात यह रही कि दोनों की शादी की खबर फैंस को पहले से बिल्कुल नहीं लगी। 11 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर अपनी शादी की जानकारी दी। तस्वीर में रोनाल्डो और जॉर्जीना एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। दोनों की उंगलियों में शादी की अंगूठियां भी दिखाई दे रही थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर रोनाल्डो के फैंस के बीच बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

समुद्र किनारे बसे खूबसूरत शहर में हुई शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोनाल्डो और जॉर्जीना ने एक बेहद निजी समारोह में शादी की। इस शादी में उनके परिवार के करीबी लोग और उनके पांच बच्चे भी मौजूद रहे। बताया गया कि शादी का समारोह पुर्तगाल में राजधानी लिस्बन के पास समुद्र किनारे बसे खूबसूरत शहर कास्केस में आयोजित किया गया। कास्केस अपनी खूबसूरत समुद्री लोकेशन के लिए जाना जाता है। ऐसे में रोनाल्डो और जॉर्जीना ने अपनी जिंदगी के इस खास दिन के लिए एक शांत और निजी जगह को चुना। शादी में परिवार की मौजूदगी ने इस मौके को और खास बना दिया। रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीर शेयर करते हुए सिर्फ C❤️G लिखा। यह छोटा सा कैप्शन दोनों के नाम के पहले अक्षरों को दर्शाता है। हालांकि कैप्शन छोटा था, लेकिन इसने फैंस के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया।

इंदौर का 'मिनी ब्राजील': फुटबॉल का ऐसा जुनून कि हर गली में मिल जाते हैं मेसी, रोनाल्डो और माराडोना

10 साल पहले शुरू हुई थी प्रेम कहानी

रोनाल्डो और जॉर्जीना की प्रेम कहानी करीब एक दशक पुरानी है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2016 में स्पेन के मैड्रिड शहर में हुई थी। उस समय रोनाल्डो दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल क्लबों में से एक रियल मैड्रिड के लिए खेल रहे थे। बताया जाता है कि जॉर्जीना उस समय मैड्रिड की एक Gucci स्टोर में सेल्स असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं। इसी दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई। पहली मुलाकात के बाद दोनों की बातचीत आगे बढ़ी और कुछ समय बाद वे एक ब्रांड इवेंट में दोबारा मिले। दूसरी मुलाकात में दोनों को एक-दूसरे से आराम से बातचीत करने का मौका मिला। धीरे-धीरे यह जान-पहचान दोस्ती और फिर रिश्ते में बदल गई। करीब दस साल तक साथ रहने के बाद अब दोनों ने शादी के बंधन में बंधकर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है।

रोनाल्डो और जॉर्जीना के परिवार में पांच बच्चे

समय के साथ उनका परिवार भी बढ़ता गया। नवंबर 2017 में जॉर्जीना ने बेटी अलाना मार्टिना को जन्म दिया। इससे पहले रोनाल्डो सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों ईवा और माटेओ के पिता बने थे। रोनाल्डो के बड़े बेटे का नाम क्रिस्टियानो जूनियर है। बाद में परिवार में बेटी बेला एस्मेराल्डा भी शामिल हुईं। इस तरह रोनाल्डो और जॉर्जीना के परिवार में पांच बच्चे हैं। जॉर्जीना ने रोनाल्डो के पहले से मौजूद बच्चों को भी अपने परिवार का हिस्सा माना और उनके साथ मजबूत रिश्ता बनाया। यही वजह है कि दोनों की फैमिली को फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद करते हैं।

हार के बाद रो पड़े रोनाल्डो! वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद छलका दर्द, रिटायरमेंट पर क्या बोले CR7?

शादी की खबर ने फैंस को किया हैरान

क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनकी निजी जिंदगी पर भी करोड़ों लोगों की नजर रहती है। इसके बावजूद उन्होंने अपनी शादी को पूरी तरह निजी रखा। यही वजह है कि जब उन्होंने अचानक शादी की तस्वीर शेयर की, तो फैंस हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आते ही फैंस ने रोनाल्डो और जॉर्जीना को शादी की शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया। 

फुटबॉल में रोनाल्डो का शानदार करियर

क्रिस्टियानो रोनाल्डो सिर्फ अपनी निजी जिंदगी ही नहीं, बल्कि फुटबॉल के मैदान पर अपनी उपलब्धियों के लिए भी दुनिया भर में मशहूर हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। पुर्तगाल के लिए खेलते हुए रोनाल्डो के नाम 146 इंटरनेशनल गोल दर्ज हैं। वह पांच बार प्रतिष्ठित बैलन डी'ओर पुरस्कार जीत चुके हैं। यह अवॉर्ड दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों को दिया जाता है। रोनाल्डो ने अपने लंबे करियर में कई बड़े क्लबों के लिए खेला है और यूरोपियन फुटबॉल में अपनी अलग पहचान बनाई। रियल मैड्रिड के अलावा वह मैनचेस्टर यूनाइटेड और जुवेंटस जैसे बड़े क्लबों का भी हिस्सा रह चुके हैं।

रिटायरमेंट की अटकलों पर रोनाल्डो ने तोड़ी चुप्पी : बोले- अभी पूरा ध्यान वर्ल्ड कप 2026 पर, बहन ने किया था दावा

पुर्तगाल के लिए छठा वर्ल्ड कप

रोनाल्डो अपने देश पुर्तगाल के लिए भी लगातार शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं। हाल ही में उन्हें अपनी नेशनल टीम के साथ छठे वर्ल्ड कप में खेलते हुए देखा गया था। हालांकि पुर्तगाल और रोनाल्डो के लिए यह टूर्नामेंट उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इसके बावजूद रोनाल्डो की लोकप्रियता और उनकी उपलब्धियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। वह आज भी दुनिया के सबसे चर्चित और सफल फुटबॉल खिलाड़ियों में शामिल हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

icon

Latest Posts