Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

धोनी के निचले स्तर पर बैटिंग करने पर उठे सवाल, CSK कोच बोले- उनका 10 ओवर खेलना मुश्किल, 2023 फाइनल्स के बाद हुई थी सर्जरी  

Follow on Google News
धोनी के निचले स्तर पर बैटिंग करने पर उठे सवाल, CSK कोच बोले- उनका 10 ओवर खेलना मुश्किल, 2023 फाइनल्स के बाद हुई थी सर्जरी  
2015 में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी धोनी हर साल IPL में नजर आते हैं। इस बीच अब उन पर भी क्रिकेट एक्सपर्ट्स कई सवाल उठा रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से खेलने के दौरान महेंद्र सिंह धोनी 8-9 नंबर पर बैटिंग करने उतर रहे हैं, जिस पर एक्सपर्ट का कहना है कि इस निचले क्रम में बल्लेबाजी करने से टीम को कोई फायदा नहीं है। लेकिन इसका जवाब देते हुए CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी की बॉडी और घुटना पहले की तरह एक्टिव नहीं हैं। ऐसे में उनके लिए 10 ओवर खेलना मुश्किल होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भले ही वो ठीक तरह से चल रहे हैं। लेकिन नुकसान की गुंजाइश अभी भी है। 

धोनी हमारे लिए महत्वपूर्ण है- स्टीफन फ्लेमिंग

इसके बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, ‘जिस दिन मैच होता है, धोनी खुद तय करते हैं कि टीम के लिए उनकी भूमिका क्या होगी। अगर मैच संतुलित स्थिति में होता है, तो वे पहले बैटिंग करने आ सकते हैं। धोनी हमेशा टीम के खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं और खेल को संतुलित बनाए रखते हैं। मैंने पहले भी कहा था कि धोनी हमारे लिए बहुत मूल्यवान हैं। उनकी विकेटकीपिंग टीम के लिए अहम है, लेकिन अगर वे 9-10 ओवर के बाद बैटिंग करने आते हैं, तो यह आदर्श स्थिति नहीं होती।’

2023 IPL फाइनल के बाद कराई घुटने की सर्जरी

IPL 2023 के फाइनल के बाद 1 जून को धोनी ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपने घुटने की सर्जरी करवाई, जिसे डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने किया। सीजन की शुरुआत से पहले ही उन्हें घुटने में दर्द की शिकायत थी। गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले मैच में 19वें ओवर के दौरान उन्होंने डाइव लगाई और तुरंत अपना घुटना पकड़ लिया। हालांकि, दर्द के बावजूद उन्होंने खुद को संभाला और विकेटकीपिंग जारी रखी। पूरे सीजन के दौरान वे घुटने पर पट्टी बांधकर मैदान में उतरते रहें। ये भी पढ़ें- छतरपुर : बेटे ने पिता को हनुमान जी की गदा से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, बोला- इसका खून पीना है...
Akriti Tiwary
By Akriti Tiwary

Latest Posts