PlayBreaking News

Video Viral :बैतूल में मृत गाय को कचरा वाहन से घसीटा, गौ सेवक-हिंदू संगठन खफा

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र स्थित झल्लार ग्राम पंचायत में मृत गौवंश के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों, गौ सेवकों और राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
Follow on Google News
बैतूल में मृत गाय को कचरा वाहन से घसीटा, गौ सेवक-हिंदू संगठन खफा

बैतूल। झल्लार ग्राम पंचायत में एक मृत गाय को पंचायत के कचरा वाहन के पीछे रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए ले जाया गया। इस घटना से जुड़े फोटो और वीडियो गौसेवा से जुड़े युवक शिवा आर्य द्वारा सामने लाया गया है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई। हालांकि, इस मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक घटना की आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है।

ग्रामीणों और गौ सेवकों ने जताया विरोध 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही लोगों की नजर इस घटना पर पड़ी, स्थानीय ग्रामीणों और गौ सेवकों ने संबंधित वाहन को रुकवाकर विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि मृत गौवंश के साथ भी सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए और इस प्रकार सड़क पर घसीटकर ले जाना मानवीय संवेदनाओं के विपरीत है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच नाराजगी का माहौल बन गया और कई सामाजिक संगठनों ने भी मामले पर चिंता व्यक्त की।

ये भी पढ़ें: मऊगंज: प्रहार-02 अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 393 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप और टाटा नेक्सॉन कार जब्त; तस्कर फरार

राष्ट्रीय हिंदू सेना ने की कड़ी कार्रवाई की मांग 

राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बयान जारी कर कहा कि यदि जांच में यह तथ्य सही पाया जाता है कि ग्राम पंचायत के कर्मचारियों ने मृत गौवंश को सड़क पर घसीटकर ले जाया, तो यह न केवल मानवीय मूल्यों के खिलाफ है बल्कि धार्मिक भावनाओं को भी आहत करने वाला कृत्य है। उन्होंने कहा कि मृत पशु का भी सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए। संगठन ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कठोर प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

उच्च स्तरीय जांच की मांग

राष्ट्रीय हिंदू सेना ने जिला कलेक्टर, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अमानवीय व्यवहार सामने आता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच और आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: आर्थिक संकट ने उजाड़ दिया परिवार? अनूपपुर में मां-बेटी की मौत से उठे कई सवाल

सचिव को नोटिस जारी कर रहे हैं

यह मामला बहुत गंभीर है। हम पंचायत के सचिव को नोटिस जारी कर रहे हैं। इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

झलकन अहिरवार, सीईओ, जनपद भैसदेही

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts